🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

विवादित पुस्तक छापने वाला प्रकाशक पर प्रतिबंध खत्म किया

👤
DD
👁 18073 व्यूज
📍 Bhopal
विवादित पुस्तक छापने वाला प्रकाशक पर प्रतिबंध खत्म किया
10 मई 2017, शिवराज सरकार ने विवादित पुस्तक छापने वाले कैलाश पुस्तक सदन भोपाल की पुस्तकें महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में क्रय किये जाने पर लगाये गये प्रतिबंध को ढाई माह बाद ही समाप्त कर दिया है।



उच्च शिक्षा विभाग ने इस मामले में मप्र विधानसभा में हंगामा होने पर 21 मार्च,2017 को आदेश जारी किये थे कि कैलाश पुस्तक सदन भोपाल द्वारा दो पुस्तकें एक भारत का भूगोल लेखक हरीश कुमार खत्री एवं भूगोल लेखक डा. एमएस सिसौदिया प्रकाशित की गई थीं। प्रकाशित पुस्तकों के संदर्भ में मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ से शिकायत प्राप्त हुई थी कि दोनों पुस्तकों में गौंड जनजाति को गाय को मारने वाला तथा गाय का मांस खाने वाला तथा इसके साथ ही सूअर, कुत्ता, बिल्ली, निवला, मगरमच्छ आदि खाने वाला मिश्रित रक्त बताते हुये आपत्तिजनक तथ्य प्रस्तुत किया गया है। शिकायत की जांच कुलसचिव रानी दुर्गावती विवि जबलपुर के माध्यम से गठित त्रिस्तरीय समिति द्वारा कराई गई जिससे यह तथ्य ज्ञात होता है कि उपरोक्तानुसार लेखकों की टीप ऐतिहासिक रुप से साक्ष्यों से परे है। इस टीप से वर्ग विशेष में आक्रोश व्याप्त है जिससे सामाजिक समरसता भंग होने की संभावना है। प्रकाशक का यह कृत्य आपत्तिजनक एवं गैर जिम्मेदाराना है। इसलिये आगामी पर्यन्त सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के पुस्तकालयों में उक्त प्रकाशक से कोई भी पुस्तक भविष्य में क्रय नहीं की जाये।



लेकिन अब ढाई माह बाद उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर उक्त प्रकाशक की पुस्तकें क्रय करने पर लगा प्रतिबंध खत्म कर दिया है। प्रतिबंध खत्म करने का कारण बताया गया है कि अब विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पुस्तकों के क्रय हेतु विषय विशेषज्ञों की समिति की अनुशंसा पर ही खरीदी जाने का प्रावधान कर दिया है इसलिये उक्त प्रकाशक की पुस्तकें क्रय करने पर लगे प्रतिबंध का कौई औचित्य नहीं रह गया है।





- डॉ नवीन जोशी
Tags :