22 मई 2017, अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस पर आज मध्यप्रदेश ईको टूरिज्म बोर्ड ने प्रकृति प्रेमियों के लिये ऑनलाइन बुकिंग सेवा प्रारंभ की। अब पर्यटक ecotourism.mponline.gov.in पर जाकर घर बैठे ईको पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध गतिविधियों की जानकारी, ऑनलाइन आरक्षण एवं भुगतान सुविधा, ईको पर्यटन स्थलों के छायाचित्र एवं चलचित्र और विभिन्न कार्यक्रम- नेचर केम्प, ट्रेकिंग केम्प, वर्ल्ड वाचिंग केम्प की जानकारी एवं नामांकन सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। प्रधान मुख्य वन संरक्षण एवं वन बल प्रमुख अनिमेष शुक्ला ने बुकिंग सेवा का शुभारंभ किया।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभ में यह सुविधा 3 जंगल केम्प कठौतिया, समरधा और केरवा के लिये की गयी है। भविष्य में प्रदेश के अन्य ईको पर्यटन स्थलों को भी इससे जोड़ा जायेगा और सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा। कार्यक्रम में बोर्ड द्वारा ईको पर्यटन गतिविधियाँ, केम्प और ट्रेकिंग पर आधारित लघु फिल्में भी दिखायी गयीं।
ईको पर्यटन बोर्ड ने शुरू की ऑनलाइन बुकिंग सेवा
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 18368
Related News
Latest News
- इंजीनियर उमंगा कुमावत बनीं मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश 2026, अब राष्ट्रीय मंच पर करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व
- प्रदेश के बुनियादी ढांचे और जन-कल्याण के लिए 10 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति
- भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने नमाज पर रोक बरकरार रखी, मुस्लिम पक्ष के लिए पास में वैकल्पिक स्थान देने का निर्देश
- समिति ने सीएम डॉ. मोहन को सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन, 3 खंडों में बंद है पूरी कहानी
- युवा क्रिएटर्स के लिए सुनहरा मौका, 'क्रिएट इन इंडिया चैलेंज' में ₹1 करोड़ तक की ग्रांट
Latest Posts














