🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

कांग्रेस ने लाल सिंह आर्य के इस्तीफे की मांग की दिया धरना

👤
DD
👁 18437 व्यूज
📍 Bhopal
कांग्रेस ने लाल सिंह आर्य के इस्तीफे की मांग की दिया धरना
मप्र सरकार के सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री लाल सिंह को भिंड की विशेष अदालत द्वारा कांग्रेस विधायक की हत्या के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद कांग्रेस ने आर्य को मंत्री पद से हटाने की मांग कर रही है...



मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य को भिंड की विशेष अदालत द्वारा कांग्रेस विधायक की हत्या के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद विपक्षी पार्टी कांग्रेस आर्य को मंत्री पद से हटाने की मांग कर रही है।



इसी क्रम में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में विधायकों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के पास धरना दिया। ज्ञात हो कि भिंड में वर्ष 2009 में कांग्रेस विधायक माखन लाल जाटव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जाटव का परिवार लगातार लाल सिंह आर्य को हत्या का आरोपी बताता आ रहा था।



जाटव के परिवार की ओर से न्यायालय में दायर याचिका की सुनवाई और गवाहों के बयान के बाद अदालत ने शुक्रवार को आर्य को हत्या का आरोपी बनाए जाने का आदेश दिया। साथ ही उनकी गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया। हालांकि तुरंत बाद उनके वकीलों की ओर दायर याचिका पर गिरफ्तारी को लेकर उन्हें 15 दिन का स्थगन मिल गया।



न्यायालय के आदेश के बाद कांग्रेस लगातार लाल सिंह आर्य को मंत्री पद से हटाने की मांग करती आ रही है। इसी मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, विधायक डॉ. गोविंद सिंह, विधायक आरिफ अकील व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास के करीब पहुंच गए और धरने पर बैठ गए।



नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि भले ही आर्य को अभी कुछ दिन की राहत मिल गई हो, मगर उन्हें जेल जाना ही होगा। यह सरकार ऐसी संस्कृति विकसित कर रही है जो कभी नहीं रही। आरोपी पर कार्रवाई करने पर बालाघाट में पुलिस पर कार्रवाई होती है, कटनी में हवाला का खुलासा करने वाले पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी का तबादला कर दिया जाता है। इतना ही नहीं भोपाल के कमलानगर थाने में पुलिस वालों को हिंदूवादी पीटते हैं और कार्रवाई पुलिस वालों पर होती है।



इस बीच, राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार सिंह ऐलान कर चुके हैं कि आर्य को मंत्री पद से नहीं हटाया जाएगा और उन्हें इस्तीफा देने की भी जरूरत नहीं है।



Tags :