🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

तुअर, उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी 10 जून से

👤
PDD
👁 18544 व्यूज
📍 Bhopal
तुअर, उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी 10 जून से
7 जून 2017, डिफाल्टर किसानों को दोबारा क्रेडिट नेट में लाने बनेगी योजना

किसानों को लाभकारी मूल्य देने बनेगा कृषि लागत आयोग

कृषि केबिनेट में मुख्यमंत्री चौहान ने दिये निर्देश



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज यहाँ मंत्रालय में संपन्न कृषि केबिनेट की बैठक में तुअर और ग्रीष्मकालीन उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी 10 जून से करने का निर्णय लिया गया। गर्मी की मूंग की खरीदी भी समर्थन मूल्य 5225 रूपये क्विंटल पर 10 जून से की जायेगी। खरीदी की पूरी व्यवस्थाएँ कर ली गयी हैं। खरीदी 30 जून तक चलेगी।



मुख्यमंत्री ने डिफाल्टर किसानों को दोबारा क्रेडिट नेट में शामिल करने के लिए समाधान योजना बनाने के निर्देश दिये। इससे उन्हें क्रेडिट योजना का लाभ दोबारा मिलने लगेगा। यह योजना वन टाइम समाधान की होगी।



केबिनेट ने किसानों के लिए उपज की लागत निकाल कर लाभकारी मूल्य देने के लिए मध्य प्रदेश कृषि लागत और विपणन आयोग बनाने का निर्णय लिया। यह आयोग विभिन्न फसलों की लागत तय करने के बाद और लाभकारी मूल्य दिलाने का फार्मूला तय करेगा।



बैठक में बताया गया कि बैंकों में नगदी की समस्या समाप्त हो गयी है। किसानों को आसानी से नगद भुगतान हो रहा है। बैंकों को निर्देश दिये गए हैं कि किसानों को ज्यादा से ज्यादा नगद भुगतान करें। मालवा क्षेत्र में 4500 क्विंटल प्याज की खरीदी हो गयी हैं। खरीदी व्यवस्था सुचारू रूप से स्थापित होने से खरीदी में तेजी आएगी।



सरकार की ओर से 8 रूपये प्रति किलो की दर से 22 जिलों के 48 खरीदी केन्द्रों पर प्याज खरीदी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने 1000 करोड़ की लागत से स्थापित हो रहे मूल्य स्थिरीकरण कोष की स्थापना के आदेश तत्काल जारी करने के निर्देश दिये।



बैठक में वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, खाद्य मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे, ऊर्जा मंत्री पारस जैन, राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य, सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव बी.पी. सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त पी.सी. मीणा एवं संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव उपस्थित थे।



Tags :