🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

मध्य प्रदेश के बड़े बांधों के प्रति लापरवाह अधिकारी

👤
DD
👁 18511 व्यूज
📍 Bhopal
मध्य प्रदेश के बड़े बांधों के प्रति लापरवाह अधिकारी
906 में से 107 बाधों की निरीक्षण रिपोर्ट केंद्र को मिली

प्रदेश में कुल 906 बड़े बांध हैं परन्तु वर्षा पूर्व एवं वर्षा के बाद इनके निरीक्षण की रिपोर्ट सिर्फ 107 बांधों की ही दी गई जिसे भारत सरकार के केंद्रीय जल आयोग को भेजा गया। प्रदेश के जल संसाधन विभाग के अंतर्गत गठित स्टेट डाटा स्टोरेज सेंटर की 23 वीं बैठक में जब अधीनस्थ अफसरों की यह लापरवाही सामने आई तो इस पर प्रमुख अभियंता जल संसाधन द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई।



उल्लेखनीय है कि राज्य के बड़े बांधों का वर्षा पूर्व एवं वर्षा के बाद निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों द्वारा जल संसाधन विभाग के ईआईएमएस माड्यूल यानी एन्टरप्राईज इन्फारमेशन मेनेजमेंट सिस्टम पर जाकर आनलाईन दर्ज कराना होती है। लेकिन अधिकारियों ने इसमें रुचि नहीं ली जिसके कारण वर्ष 2016 में प्रदेश के 906 बड़े बांधों में से सिर्फ 107 बांधों की निरीक्षण रिपोर्ट ही केन्द्रीय जल आयोग और राज्य शासन को भेजी जा सकी।



स्टेट डाटा स्टोरेज सेंटर की 23 वीं बैठक में जब यह गंभीर त्रुटि सामने आई तो प्रमुख अभियंता ने इस पर क्षोभ व्यक्त करते हुये नाराजगी व्यक्त की। इस पर अब संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे इस माह सभी 906 बड़े बांधों के भराव आदि की निरीक्षण रिपोर्ट ईआईएमएस माड्यूल में आनलाईन जमा करें।



विभागीय अधिकारियों के अनुसार, स्टेट डाटा स्टोरेज सेंटर की बैठक में यह बात सामने आई थी जिस पर ये निर्देश जारी किये गये हैं। मैदानी अफसरों की व्यस्तता के कारण ये रिपोर्ट समय पर दर्ज नहीं हो पाती हैं। इसे अब ठीक किया जा रहा है।





- डॉ नवीन जोशी

Tags :