31 जुलाई 2017। नगरीय निकाय निर्वाचन में शांतिपूर्ण मतदान के लिये पर्याप्त पुलिस बल लगायें। किसी भी नगरीय निकाय को अंडर एस्टीमेट नहीं करें। राज्य निर्वाचन आयुक्त आर. परशुराम ने यह बात 44 नगरीय निकाय में होने वाले चुनाव में फोर्स डिप्लॉयमेंट की समीक्षा के दौरान कही। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह के.के. सिंह और सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्रीमती सुनीता त्रिपाठी भी उपस्थित थीं।
श्री परशुराम ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के नगरीय निकायों में विशेष ध्यान दें। अवैध शराब की बिक्री को कड़ाई से रोका जाये। क्रिटिकल और वल्नरेबल मतदान केन्द्रों में पर्याप्त पुलिस फोर्स डिप्लॉय किया जाये।
पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने कहा कि क्रिटिकल मतदान केन्द्रों में 4 और सामान्य मतदान केन्द्रों में 3 पुलिस जवान डिप्लॉय किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही रिजर्व पुलिस बल भी रखा जायेगा। श्री शुक्ला ने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन नगरीय निकायों की कानून व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के लिये 'डूज एण्ड डोन्ट्स' के निर्देश भी जारी किये जायेंगे।

किसी भी नगरीय निकाय को अंडर एस्टीमेट नहीं करें
Place:
Bhopal 👤By: PDD Views: 18238
Related News
Latest News
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
- UCC और फायर सेफ्टी बिल समेत 14 विधेयक विधानसभा में पेश, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Latest Posts















