25 अगस्त 2017। राज्य सरकार के सभी विभाग लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों के लिये अपने विभागीय बजट से अब ज्यादा राशि आवंटित कर सकेंगे। इसके लिये वित्त विभाग ने सभी विभागों को छूट प्रदान कर दी है।
उल्लेखनीय है कि हर विभाग को साल में चार बार त्रैमासिक बजट का आवंटन होता है। निर्माण कार्यों से संबंधित व्यय अधिक होते हैं। इसीलिये अब सभी विभाग 45 प्रतिशत से ज्यादा बजट आवंटन इसके लिये कर सकेंगे। इसके लिये हर विभाग का अजट नियंत्रण अधिकारी लोक निर्माण विभाग के बजट नियंत्रण अधिकारी को 45 प्रतिशत की सीमा से अधिक बजट सीधे आवंटित कर सकेगा। इससे इन निर्माण कार्यों में तेजी बनी रहेगी तथा उनमें विलम्ब नहीं होगा। इसके लिये लोक निर्माण विभाग को अधिकार प्रत्यायोजित कर दिये गये हैं।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सरकारी विभागों को त्रैमासिक बजट दिया जाता है लेकिन निर्माण कार्यों के लिये अधिक बजट की जरुरत होती है। इसलिये 45 प्रतिशत से अधिक बजट देने की छूट प्रदान की गई है।
- डॉ नवीन जोशी

निर्माण कार्यों हेतु सभी विभाग ज्यादा बजट जारी कर सकेंगे
Place:
Bhopal 👤By: PDD Views: 18264
Related News
Latest News
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
- UCC और फायर सेफ्टी बिल समेत 14 विधेयक विधानसभा में पेश, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Latest Posts















