🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

जबलपुर के दो गांव मंडला जिले में शामिल कराने का अभियान

👤
PDD
👁 18643 व्यूज
📍 Bhopal
जबलपुर के दो गांव मंडला जिले में शामिल कराने का अभियान
23 अक्टूगर 2017। जबलपुर जिले के दो गांव मंडला जिले में शामिल करवाये जाने का अभियान शुरु हुआ है। इस अभियान को मंडला जिले के निवास विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामप्यारे कुलस्ते ने प्रारंभ किया है।



जबलपुर जिले की कुण्डम तहसील का विकासखण्ड कुण्डम के अंतर्गत दो गांव सीकरी और देवहरा हैं। इन दोनों ग्रामों के निवासियों को अपनी दैनिक आवश्यक्ताओं हेतु 12 किलोमीटर दूर मंडला जिले के निवास विकासखण्ड के बाजार में जाते हैं क्योंकि उन्हें कुण्डम विकासखण्ड 40 किलोमीटर दूर पड़ता है। इन गांवों के लोगों को प्रशासनिक आवश्यक्ताओं के लिये भी काफर दूर कुण्डम विकासखण्ड मुख्यालय जाना पड़ता है जबकि समीपस्थ निवास विकासखण्ड मुख्यालय में भी उनकी प्रशासनिक आवश्यक्तायें पूरी हो सकती हैं। काफी लम्बे अर्से से उक्त दोनों गांव के निवासी चाह रहे थे कि उनके गांव जबलपुर जिले के कुण्डम विकासखण्ड से निकल कर मंडला जिले के निवास विकसखण्ड में सम्मिलित हो जायें।



उक्त दोनों गांव देवहरा ग्राम पंचायत में आते हैं। इधर विधायक रामप्यारे कुलस्ते ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लिखित मांग कर दी है कि कुण्डम विकासखण्ड के इन दोनों गांवों को निवास विकासखण्ड में सम्मिलित कर दिया जाये। उनकी मांग पर अब राजस्व विभाग परीक्षण कर रहा है।



क्या कहना है विधायकों का :

"ग्राम पंचायत ने भी आगह किया है कि ये दोनों गांव निवास विकासखण्ड में सम्मिलित हो जायें। प्रशासनिक आवश्यक्ताओं के लिये इन दोनों गांवों के लोगों को काफी दूर कुण्डम विकासखण्ड जाना पड़ता है। मैंने सीएम से आग्रह किया है कि इन दोनों गांवों को मंडला जिले में शामिल कर लिया जाये।"



- रामप्यारे कुलस्ते विधायक निवास जिला मंडला



"मेें विधानसभा क्षेत्र के इन दोनों गांवों को निवास में शामिल करने के लिये राजस्व विभाग की लम्बी-चौड़ी प्रक्रिया से गुजराना पड़ेगा तथा सीमावर्ती सभी ग्रामों की यही दिक्कतें रहती हैं। वे तो इस पक्ष में नहीं हैं कि ये दोनों गांव निवास में शामिल हों।"

- श्रीमती नंदनी मरावी विधायक सिहोरा जिला जबलपुर







- डॉ नवीन जोशी
Tags :