🔴 TRENDING NOW!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस

पंचायत सचिव की मृत्यु पर उसके आश्रितों को मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति

👤
Admin
👁 32352 व्यूज
📍 Bhopal
पंचायत सचिव की मृत्यु पर उसके आश्रितों को मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति
2 दिसंबर 2017। प्रदेश की ग्राम पंचायतों के सचिवों को अब सेवाकाल में मृत्यु की दशा में उनके आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति मिलेगी। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिये हैं। यह अनुकम्पा नियुक्ति नियमित स्वरुप की होगी।



आदेश के अनुसार, किसी एक आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति मिलेगी जिसमें पहले क्रम पर मृतक की पत्नी होगी जिसके लिये न्यूनतम आयु का कोई बंधन नहीं होगा। इसके बाद क्रम व्यस्क पुत्र अथवा व्यस्क अविवाहित पुत्री का होगा। तत्पश्चात मृतक के अविवाहित भाई अथवा बहन का क्रम होगा। अनुकम्पा नियुक्ति के लिये हायर सेकेण्ड्री परीक्षा उत्तीर्ण एवं कम्प्यूटर ज्ञान का प्रमाण-पत्र जरुरी होगा। जिले के भीतर किसी भी ग्राम पंचायत में सचिव का पद रिक्त नहीं होने से अनुकम्पा नियुक्ति नहीं दी जायेगी।



इसी प्रकार, अनुकम्पा नियुक्ति का पात्रता ग्राम पंचायत सचिव की मृत्यु दिनांक से 3 वर्ष तक की अवधि तक उपलब्ध हो सकेगी। यदि मृतक पर आश्रित परिवार में कोई सदस्य उक्त शैक्षणिक अर्हताधारी न हो तो इस अवधि में उसे आवश्यक शैक्षणिक अर्हता धारित कर पात्रता अर्जित करना होगी। अनुकम्पा नियुक्ति देने के लिये जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी सक्षम अधिकारी होगा। अनुकम्पा नियुक्ति प्रथमत: 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिये की जायेगी। परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद नियमित वेतनमान दिया जायेगा। पंचायत सचिवों को नियुक्ति दिनांक से तीन वर्ष तक के लिये प्रति माह 1600 रुपये और यात्रा भत्ता 250 रुपये देने का प्रावधान है परन्तु अनुकम्पा पर नियुक्त व्यक्ति को मानवीय दृष्टिकोण से परिवीक्षा अवधि में 10 हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जायेगा। चूंकि पंचायत सचिव ग्राम पंचायत का कर्मचारी होकर जिला संवर्ग के पद का होता है इसलिये उसे राज्य शासन का कर्मचारी नहीं माना जायेगा।

विभागीय अधिकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सचिवों की सेवाकाल के दौरान मृत्यआश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति देने के अब तक कोई प्रावधान नहीं थे, जो अब कर दिये गये हैं। संबंधित जिला पंचायतों में ऐसे मामलों के आवेदन लिये जायेंगे और नियमानुसार उनका निराकरण किया जायेगा।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :