🔴 TRENDING NOW!
बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान

शिवराज सरकार नये साल में मनायेगी आनंद उत्सव

👤
Admin
👁 2536 व्यूज
📍 Bhopal
शिवराज सरकार नये साल में मनायेगी आनंद उत्सव
5 दिसंबर 2017। प्रदेश की शिवराज सरकार नये साल में 14 से 21 जनवरी तक प्रदेशभर में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आनंद उत्सव मनायेगी। इसे आनंद उत्सव 2018 नाम दिया गया है तथा इस साल के अंत में विधानसभा के आम चुनाव भी होने वाले हैं।



नये साल में यह आनंद उत्सव तीन चरणों में मनाया जायेगा। आनंद उत्सव में प्रमुख रुप से परम्रागत खेलकूद, लोक संगीत, नृत्य, गायन, भजन, कीर्तन, नाटक एवं अन्य स्थानीय कार्यक्रम किये जायेंगे। सभी जिला कलेक्टरों, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगर निगमों के आयुक्तों एवं नगर पालिकाओं एवं नगर परिषदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा गया है कि वे आनंद उत्सव का आयोजन इस तरह से करें कि समारोह में समाज के सभी वर्ग, महिला और पुरुष और सभी आयु वर्ग के नागरिक शामिल हों। प्रत्येक कार्यक्रम के लिये सरकार पन्द्रह हजार रुपये की वित्तीय सहायता भी देगी।



सरकार ने आनंद उत्सव के आयोजन के संबंध में यह भी कहा है कि उत्सव कार्यक्रम के दौरान नागरिक/आनंदक(करीब 35 हजार आनंदकों का पंजीयन हो चुका है, और पंजीयन अभी भी जारी है)/आयोजक स्वप्रेरणा से कार्यक्रम के वीडियो एवं फोटो उतार सकते हैं तथा इच्छुक नागरिक आनंद विभाग की वेबसाईट पर इसे 30 जनवरी तक अपलोड भी कर सकते हैं। वीडियो दो मिनट का ही अपलोड किया जा सकेगा।







- डॉ नवीन जोशी



Tags :