🔴 TRENDING NOW!
बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान

उपचुनाव के पूर्व मुंगावली में एक और तहसील का तोहफा

👤
Admin
👁 2616 व्यूज
📍 Bhopal
उपचुनाव के पूर्व मुंगावली में एक और तहसील का तोहफा
25 दिसंबर 2017। अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा क्षेत्र को उपचुनाव की तिथि घोषित होने के पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसे एक और तहसील का तोहफा दे दिया है। बहादुरपुर नाम से बनने वाली नई तहसील को वर्तमान तहसील मुंगावली को तोडक़र बनाया जायेगा। इसके लिये राजस्व विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।



ज्ञातव्य है कि 11 सितम्बर 2017 को मुंगावली विधानसभा सीट वहां के कांग्रेस विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा के निधन से रिक्त हो गई है तथा इस पर उपचुनाव होने वाले हैं जिसकी भारत चुनाव आयोग कुछ ही दिनों में तिथि घोषित करने वाला है। नई सृजित की जाने वाली तहसील बहादुरपुर में वर्तमान तहसील मुंगावली के दो राजस्व निरीक्षक मंडल अथाईखेड़ा व बहादुरपुर शामिल किये जायेंगे तथा इन दोनों राजस्व निरीक्षक मंडलों के 35 पटवारी हल्का जिसमें 90 गांव हैं, नवीन तहसील बहादुरपुर में शामिल होंगे। नई तहसील बहादुरपुर के पूर्व में तहसील मुंगावली, पश्चिम में तहसील अशोकनगर, उत्तर पर तहसील पिपरई तथा दक्षिण में तहसील कुरवाई-सिरोंज पड़ेगी। बहादुरपुर के नई तहसील बनने पर वर्तमान तहसील मुंगावली में एक राजस्व निरीक्षक मंडल मुंगावली बचेगा जिसमें 36 पटवारी हल्के होंगे तथा इन पटवारी हल्कों में 111 गांव रहेंगे।



नवीन तहसील बहादुरपुर बनाने के पीछे उद्देश्य दिया गया है कि इससे क्षेत्र का प्रशासन समुचित एवं प्रभावी रुप से किया जा सकेगा। दरअसल उपचुनाव की तैयारी हेतु राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता पिछले कई दिनों से मुंगावली जा रहे हैं तथा वहां के लोगों की उन्होंने यह समस्या देखी थी कि मुंगावली तहसील मुख्यालय दो राजस्व निरीक्षक मंडल अथाईखेड़ा व बहादुरपुर के लोगों को काफी दूर पड़ता है। इसीलिये नई तहसील बनाने की कवायद शुरु कर दी गई है। नई तहसील बहादुरपुर 18 फरवरी 2018 के बाद मूर्त रुप ले लेगी। अभी अशोकनगर में सात तहसीलें हैं तथा बहादुरपुर आठवी तहसील बनेगी।



पीथमपुर व सुठालिया भी बनेंगी नई तहसीलें :

इधर धार जिले की धार तहसील को तोडक़र नई तहसील पीथमपुर भी बनाई जायेगी। इसमें धार तहसील के दो राजस्व निरीक्षक मंडल नालछा एवं सागौर के 33 पटवारी हल्के मय 213 गांवों के शामिल होंगे। अभी धार जिले में आठ तहसीलें हैं तथा पीथमपुर नौवीं तहसील बनेगी। इसी प्रकार, राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील को तोडक़र नई तहसील सुठालिया बनाई जायेगी जिसमें वर्तमान ब्यावरा तहसील के दो राजस्व निरीक्षक मंडल सुठालिया एवं मलावर के 48 पटवारी हल्के मय 131 गांवों के सम्मिलित होंगे। इनका भी गठन 18 फरवरी 2018 के बाद हो जायेगा। राजगढ़ जिले में वर्तमान में सात तहसीलें हैं तथा सुठालिया आठवी तहसील बनेगी।



राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अशोनगर जिले में मुंगावली तहसील को तोडक़र बहादुर नवीन तहसील बनाई जायेगी। इसका उपचुनाव से कोई संबंध नहीं है क्योंकि अभी उपचुनाव की तिथि ही घोषित नहीं हुई है। धार जिले में पीथमपुर व राजगढ़ जिले में सुठालिया भी नई तहसीलें बनेंगी।



- डॉ नवीन जोशी
Tags :