🔴 TRENDING NOW!
बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान

तीन साल तक माशिमं से संबध्द स्कूलों को ही मिलेगी सीबीएसई/आईसीएसई की एनओसी

👤
Admin
👁 2399 व्यूज
📍 Bhopal
तीन साल तक माशिमं से संबध्द स्कूलों को ही मिलेगी सीबीएसई/आईसीएसई की एनओसी
03 जनवरी 2018। कि तीन साल तक मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबध्द स्कूलों को ही सीबीएसई/आईसीएसई की एनओसी मिलेगी। इस संबंध में लोक शिक्षण आयुक्त नीरज दुबे ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों तथा जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं।

निर्देश में कहा गया है कि विभिन्न शालाओं द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों को सीबीएसई/आईसीएसई की बोर्ड से संबध्दता हेतु एनओसी के लिये वर्षभर आवेदन दिये जाते हैं जिन्हें आवश्यक परीक्षण उपरान्त वर्षभर लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल को अग्रेषित किये जाते हैं। इससे जिला तथा राज्य स्तर पर लोकहित के अन्य कार्य प्रभावित होते हैं। इसलिये अब आनलाईन ही यह एनओसी दी जायेगी और नियत समयावधि में वर्ष 2019-20 हेतु एनओसी दी जायेगी, वह भी उन स्कूलों को जो तीन साल तक मप्र मध्यमिक शिक्षा मंडल से संबध्द रहे हैं।



अंकसूची व प्रमाण-पत्रों में बदलाव सिर्फ आनलाईन आवेदन पर ही होगा :

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री की अंक सूची एवं प्रमाण-पत्रों में बदलाव की नवीन व्यवस्था कर दी है। अब आवेदक को अपने जिला मुख्यालय के एमी आनलाईन कियोस्क के माध्यम से आनलाईन आवेदन करना होगा तभी वह आवेदन स्वीकार किया जायेगा। आफलाईन आवेदन बिल्कुल नहीं स्वीकार किये जायेंगे। संबंधित स्कूलों द्वारा आनलाईन आवेदन मिलने पर 15 कार्य दिवस में उस पर कार्यवाही की जायेगी तथा आनलाईन ही बदलाव की रिपोर्ट भेजी जायेगी। मंडल मुख्यालय द्वारा इस रिपोर्ट पर दस्तावेज मुद्रित कर आवेदक को स्पीड पोस्ट से संशोधित अंक सूची या प्रमाण-पत्र भेजा जायेगा। संभागीय जिला मुख्यालय पर यह नवीन व्यवस्था मंगलवार से ही प्रारंभ कर दी गई है।



लगेगा समाधान कैम्प :

इधर माशिमं ने सीएम हेल्प लाईन में लंबित अंक सूची एवं प्रमाण-पत्रों में बदलाव की शिकायतों के निराकरण हेतु 29 दिसम्बर, 5 जनवरी और 10 जनवरी को अपने भोपाल स्थित परिसर में समाधान कैम्प का आयोजन किया है। संबंधित छात्र अपने दस्तावेजों के साथ इस कैम्प में उपस्थित हो सकेंगे और उनकी शिकायतों का निराकरण किया जायेगा।



- डॉ नवीन जोशी
Tags :