इंदौर पुलिस ने ऐसे 70 गुंडों की सूची तैयार की है, जो शहर में दहशतगर्दी फैलाते है.
6 फरवरी 2018। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई के नाम से मशहूर इंदौर में गुंडों को कुचलने के लिए पुलिस ने एक बार फिर नयी मुहिम शुरू की है. शहर में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए इस मुहिम के तहत पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर गुंडे-बदमाशों का घर और अवैध कब्जों पर जेसीबी चलाना शुरू किया है.
करीब 10 महीने बाद दोबारा शुरू हुई इस मुहिम में मंगलवार को सबसे पहले विजय नगर थाना क्षेत्र में कुख्यात गुंडे सतीश भाऊ के मकान को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है. हत्या, फिरौती वसूलने और जानलेवा हमले सहित कई मामलों में आरोपी सतीश भाऊ के घर को गिराने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है.
एडिशनल एसपी लेवल के अधिकारी के नेतृत्व में हो रही इस कार्रवाई में तीन डीएसपी और तीन टीआई के अलावा तीन पुलिस थानों का बल मौजूद है. पुलिस की निगरानी में नगर निगम के 300 कर्मचारी गुंडे के बहुमंजिला घर को गिराने की कार्रवाई कर रहे है.
बताया जा रहा है कि इंदौर पुलिस ने ऐसे 70 गुंडों की सूची तैयार की है, जो शहर में दहशतगर्दी फैलाते है. इस सूची में सबसे पहले सतीश भाऊ के घर पर कार्रवाई की जा रही है. अगले कुछ दिनों में ऐसे तमाम गुंडों को सबक सिखाने और उनकी दहशत को खत्म करने के लिए ये मुहिम जोर-शोर से चलाई जाएगी.
अधिकांश अपराधियों ने अवैध निर्माण कर अपने आलीशान मकान और भवन तैयार किए है. इसके अलावा जुर्म की दुनिया में दहशत फैलाकर की गई काली कमाई का इस्तेमाल भी ऐसे निर्माण कार्य में किया गया है. इसी बात को ध्यान में रखकर पुलिस ये कार्रवाई कर रही है.
इंदौर में गुंडों की खैर नहीं, पुलिस ने शुरू किया 'ऑपरेशन जेसीबी'
Place:
Bhopal 👤By: Admin Views: 2349
Related News
Latest News
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
Latest Posts















