16 अप्रैल 2018। प्रदेश में वर्ष 2010 को लोक सेवा गारंटी कानून बनने और वर्ष 2012 में लोक सेवा केंद्रों की स्थापना के बाद नागरिकों के अब तक 5 करोड़ आवेदनों का इस कानून के तहत निराकरण किया गया है। प्रदेश के लोक सेवा प्रबंधन विभाग के प्रबंधक पंकज मिश्रा के अनुसार, प्रदेश में तहसील स्तर तक पीपीपी माडल पर 413 सुविधायुक्त लोक सेवा केंद्र काम कर रहे हैं। इसके अलावा वर्तमान में प्रमुख नागरिक सेवाओं को 12 हजार एमपी आनलाईन कियोस्क और 34 हजार कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा भी प्रदाय किया जा रहा है। समाधान एक दिवस-तत्काल सेवा प्रदाय व्यवस्था के अंतर्गत 45 अति महत्वपूर्ण नागरिक सेवाओं को लोक सेवा केंद्रों से एक दिवस में दिया जा रहा है तथा इसके तहत अब तक साढ़े पांच लाख आवेदनों का निराकरण किया गया है। युवा वर्ग की सुविधा के लिये 70 प्रमुख सेवाओं के आनलाईन आवेदन की सुविधा भी दी जा रही है और अब ई-मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से भी नागरिकों को घर बैठे सेवा प्रमाण-पत्र दिये जा रहे हैं।
? डॉ. नवीन जोशी
लोकसेवा गारंटी में निपटे 5 करोड़ आवेदन
Place:
Bhopal 👤By: Admin Views: 2030
Related News
Latest News
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
Latest Posts















