2 मई 2018। भोपाल स्थित विधायक विश्राम गृ़ह परिसर में नवनिर्मित दो मंजिला भवन में प्रस्तावित रेस्टोरेंट के लिये सिर्फ एक ही निविदाा आई है। इसलिये विधानसभा सचिवालय ने एक बार फिर निविदायें बुलाई हैं।
ज्ञातव्य है कि गत 8 मार्च 2018 को विधायक विश्राम गृह क दक्षिण द्वार के समीप विधानसभा सचिवालय द्वारा 755.76 वर्ग मीटर में नवनिर्मित दो मंजिला भवन में विधायकों को लजीज भोजन उपलब्ध कराने के लिये निजी क्षेत्र की कंपनियों से आफर बुलवाये गये थे। निजी कंपनी को 60 हजार 308 रुपये प्रति माह किराया देने का प्रस्ताव रखा गया था तथा उसे तीन साल का ठेका देने का प्रावधान था। 22 मार्च,2018 को निविदायें खोलने का समय निर्धारित किया गया था परन्तु आफर देने के लिये तिथि में 6 अप्रैल 2018 तक वृध्दि कर दी गई और निविदा की शर्तों में परिवर्तन किया गया कि अब तीन साल के बजाये सिर्फ दो साल के लिये ही उक्त नवनिर्मित भवन रेस्टोरेंट चलाने के लिये दिया जायेगा।
परन्तु 6 अप्रैल तक भी सिर्फ एक निविदा शिखा पैलेस की आई। चूंकि एक ही निविदा होने से प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति नहीं थी इसलिये अब विधानसभा सचिवालय ने पुन: नये सिरे से आफर बुलाने का निर्णय लिया। इस संबंध में नये आफर बुलाने के लिये दोबारा टेण्डर जारी किये गये हैं जो 21 मई 2018 को खोले जायेंगे। दोबारा टेण्डर में एक बार फिर होटल तीन साल के लिये किराये पर देने का प्रावधान कर दिया गया है।
? डॉ नवीन जोशी
विधायकों के लिये रेस्टोरेंट खोलने सिर्फ एक निविदा आई
Place:
Bhopal 👤By: Admin Views: 2351
Related News
Latest News
- कार्लटन लंदन ने EBG ग्रुप के साथ भारत के फर्नीचर बाजार में रखा कदम, 600 फ्रेंचाइज़ शोरूम खोलने की योजना
- सोमनाथ हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान का है प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- विटामिन B12 की कमी: शरीर को चुपचाप कमजोर करने वाला खतरा
- BJP की नई रणनीति: ज़मीनी सूचना, डिजिटल नैरेटिव और तेज़ प्रतिक्रिया पर जोर
- ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026 में इंदौर के टॉप 50 इमर्जिंग स्टार्टअप्स हुए सम्मानित















