भोपाल, इंदौर, जबलपुर और सागर में भी प्रारंभ होगी खुली जेल
भोपाल 28 मई 2018। जेल मंत्री अंतर सिंह आर्य ने निर्देश दिये है कि जेल अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा के दौरान मृत्यु होने पर उनके पुत्र-पुत्रियों को अनुकम्पा नियुक्ति की आयु 16 वर्ष करने का प्रस्ताव शासन को भेंजे। श्री आर्य ने कहा कि अनेक प्रकरणों में मृत कर्मी के बच्चों की आयु 18 वर्ष से कम होने के कारण अनुकम्पा नियुक्ति देने में दिक्कत आती है। इस कारण मृत कर्मचारी के परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। श्री आर्य ने बड़नगर, जबलपुर, भिण्ड और शिवपुरी की जेलों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जेल कर्मियों के लिये आवास बनाने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये।
इस मौके पर बताया गया कि बड़नगर जेल अगले माह चालू हो जायेगी। इस जेल में खुली जेल भी बनाई गई है। शिवपुरी जेल 15 अगस्त तक प्रारंभ हो जायेगी। बड़वानी जेल में महिला बैरक में हेण्डलूम शेड भी बनाया जा रहा है। श्री आर्य ने भिण्ड जेल के निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने भोपाल, इंदौर, जबलपुर और सागर में भी खुली जेल प्रारंभ करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि जेल विभाग ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई सभी घोषणाओं को पूरा कर दिया है।
इस मौके पर अपर मुख्य सचिव जेल विनोद सेमवाल और जेल महानिदेशक संजय चौधरी भी उपस्थित थे।
जेल कर्मियों के बच्चों को बाल प्रहरी के रूप में मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति
Place:
Bhopal 👤By: Admin Views: 1882
Related News
Latest News
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
Latest Posts















