29 जून 2018। मंदसौर रेप केस में शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ऐसे दरिंदों को जीवित रहने का अधिकार नहीं है. पीड़ित बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए सरकार अपनी तरफ से सारे प्रयास करेगी.
मध्य प्रदेश के मंदसौर में आठ साल की लड़की के साथ रेप करने वाले आरोपी को राज्य सरकार फांसी की सज़ा दिलवाने की कोशिश करेगी. इसके लिये सरकार हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी आवाज़ उठाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा ये दरिंदे इस धरती पर बोझ हैं, यहाँ जीवित रहने के लायक नहीं हैं. मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करायी जाएगी.
बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में मंदसौर के लोग बेहद गुस्से में हैं. शुक्रवार को लोग फिर सड़क पर उतरे, लेकिन इस बार ये संख्या पहले से कहीं ज़्यादा थी. उन्होंने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और आरोपी को फांसी देने की मांग की.
मंदसौर का ये केस भी दिल्ली के निर्भया कांड से कम भयावह नहीं है. आरोपी ने बच्ची को मिठाई का लालच देकर अगवा कर लिया था. उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और हत्या की कोशिश की. वो बच्ची को मरा हुआ समझकर पास ही के खाली प्लॉट पर लगी कंटीली झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया था.
पुलिस ने वारदात के कुछ ही देर बाद इरफान उर्फ पप्पू (20) को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा किया और कोतवाली थाने का घेराव किया. घटना के विरोध में गुरुवार को मंदसौर बंद रखा.
मंदसौर रेप केस पर शिवराज ने कहा, ऐसे दरिंदों को ज़िंदा रहने का अधिकार नहीं
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1803
Related News
Latest News
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
Latest Posts















