18 जुलाई 2018। आयकर विभाग ने ताबड़तोड़ छापे की कार्रवाई की है. बुधवार छह बजे से शुरु हुई कार्रवाई में इंदौर, सतना और भोपाल में आयकर ने छापे की कार्रवाई की है.
मध्य प्रदेश के रियल एस्टेट कारोबारी नीरज चौरसिया के ठिकानों पर आयकर विभाग ने ताबड़तोड़ छापे मारे. छापे की ये कार्रवाई बुधवार सुबह छह बजे से शुरू हुई. इंदौर, सतना और भोपाल में आयकर विभाग ने एक साथ छापा मारा.
पेप्टेक सिटी और लोटस सिटी नाम की फर्म पर भी आयकर ने छापे मारे हैं. अब तक की कार्रवाई में करोड़ों की आय कर चोरी की जानकारी मिली है. विभाग ने एक साथ करीब एक दर्जन स्थानों पर छापा मारा. इस कार्रवाई में एक साथ में पचास से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं.
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग को छापे में कुछ अहम दस्तावेज और लॉकर की जानकारी भी मिली है. भोपाल, सतना और इंदौर सहित कई जिलों में आयकर विभाग ने छापेमार कार्रवाई की है.
रियल एस्टेट कारोबारी नीरज चौरसिया के ठिकानों पर आयकर का छापा
Place:
Bhopal 👤By: PDD Views: 1770
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















