04 सितंबर 2018। करणी सेना के राष्टीय प्रवक्ता विजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने नहीं हमारे माई के लालों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जूता फेंका है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एससी/एसटी एक्ट के विरोध के लिए चल रही रैली में करणी सेना के राष्टीय प्रवक्ता विजेंद्र सिंह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नहीं हमारे माई के लालों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जूता फेंका है।
एससी/एसटी बिल के विरोध में ग्वालियर की सभा में हजारों की तादाद में लोग मौजूद हैं। शहर में पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं। इसी दौरान करणी सेना के प्रवक्ता ने यह बात कही। ग्वालियर में लक्ष्मीबाई की समाधि के सामने स्थित मैदान पर एससी/एसटी एक्ट के विरोध में बड़ा सम्मलेन आयोजित हुआ। इस दौरान कई संगठनों द्वारा सभाएं भी की गईं, जिसमें करणी सेना ने भी भाग लिया।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान सीधी में शिवराज सिंह चौहान पर जूता फेंकने का मामला सामने आया था। सीएम के ऊपर जूता उस वक्त फेंका गया जब वे सीधी में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। हालांकि जूता सीएम शिवराज को नहीं लगा। घटना के बाद सीएम शिवराज कुछ समय के लिए चुप हो गए और उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षा घेरे में ले लिया था।
इससे पहले सीधी के चुरहट में ही शिवराज की जनआशीर्वाद यात्रा के रथ पर पथराव भी किया गया था, जिसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर सीधा आरोप लगाया था कि ये हमला कांग्रेस ने कराया था, इसके बाद प्रदेश की राजनीति गर्मा गई थी।
करणी सेना का बयान, 'कांग्रेस ने नहीं, हमने फेंका शिवराज पर जूता'
Place:
Bhopal 👤By: PDD Views: 2939
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















