🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

भारत बंद: कहीं पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़, कहीं ट्रेन रोक किया प्रदर्शन

👤
PDD
👁 2872 व्यूज
📍 Bhopal
भारत बंद: कहीं पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़, कहीं ट्रेन रोक किया प्रदर्शन
10 सितंबर 2018। राजधानी भोपाल में बंद को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया है. एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहे पर लोगों ने बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के चित्रों पर कालिख पोत कर विरोध जताया है.



मध्य प्रदेश सहित देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया. भारत बंद को लेकर पूरे देश में कांग्रेस को कई अन्य विपक्षी दलों का भी साथ मिला. लेफ्ट, डीएमके और एमएनएस समेत कुल 21 पार्टियां कांग्रेस के भारत बंद का समर्थन कर रही हैं.



मध्य प्रदेश में भी भारत बंद का असर देखने को मिला. आर्थिक राजधानी इंदौर में बंद के तहत स्कूल- कॉलेज, बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान के अलावा सारे पेट्रोल पंप बंद रहे. वहीं कई चौराहों पर काली पट्टी और काले कपड़े पहनकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे.



भारत बंद के समर्थन में जबलपुर में NSUI ने कोहराम मचा दिया. NSUI के कार्यकर्ताओं ने एक पेट्रोल पंप में जमकर तोड़फोड़ की है. इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वे वहां से भाग निकले. इसके बाद जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक दी. इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के इंजन पर चढ़कर प्रदर्शन किया है.



सागर में बंद के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे करीब पचास कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शहर बंद करने उतरे कांग्रेसियों की तीनबत्ती पर पुलिस से जोरदार झड़प हुई. शहर मे लगी धारा 144 के चलते समूह के रुप में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.



उज्जैन में बंद के दौरान कांग्रेसियों ने चिमनगंज मंडी के सामने पेट्रोल पंप पर की तोड़फोड़ की. उन्होंने नोजल निकाल कर फेंका. मौके पर पहुंची पुलिस से कांग्रेसियों की झड़प हो गई. इस दौरान कांग्रेस का एक कार्यकर्ता घायल हो गया.



वहीं राजधानी भोपाल में बंद को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया है. एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहे पर लोगों ने बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के चित्रों पर कालिख पोत कर विरोध जताया है. वहीं लोगों ने सब्जी के ठेले लगाकर बंद के विरोध पर गुस्से का इजहार किया है.



इसके अलावा जबलपुर में भी बंद का असर देखने को मिल रहा है. वहां कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल पंप संचालकों से भी बंद की अपील की है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा है कि दोपह दो बजे सभी इलाको से भ्रमण कर मालवीय चौक पर कांग्रेसी एकत्रित होंगे.



ग्वालियर में बंद को देखते हुए धारा 144 लगाई गई है. वहां सुबह से ही शहर भर में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ जोड़कर बंद कराने की अपील करने निकल पड़े हैं. ग्वालियर में बंद के मद्देनजर शहर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं.



इसी बीच भारत बंद को देखते हुए मध्य प्रदेश पुलिस ने कमर कस ली है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. जिलों के पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है. राजधानी भोपाल में प्रदर्शन स्थलों से लेकर हाईवे की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है.



Tags :