22 अक्टूबर 2018। मप्र कार्य आवंटन नियम यानि बिजनेस रुल्स में ठीक विधानसभा आम चुनावों की आचार संहिता लगने के पूर्व बदलाव कर दिया गया है।
पहले वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार विभाग को तोडक़र उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग बनाये गये थे और दोनों के बीच में आने वाले संस्थाओं एवं कानूनों-नियमों का आवंटन किया गया था। परन्तु अब एक बार फिर बिजनेस रुल्स में बदलाव कर दिया गया है।
अब उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग का नाम औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग कर दिया गया है तथा इसके अंतर्गत रजिस्ट्रार फम्र्स एण्ड सोसायटी मप्र भोपाल को सम्मिलित किया गया है। इसी प्रकार, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत रोजगार संचालनालय सम्मिलित किया गया है।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि बिजनेस रुल्स में बदलाव किया गया है। व्याकरण की दृष्टि से उद्योग के स्थान पर औद्योगिक शब्द स्थापित किया गया है तथा रजिस्ट्रार फम्र्स एण्ड सोसायटी तथा रोजगार संचालनालय का भी बंटवारा किया गया है।
- डॉ. नवीन जोशी
सरकार ने किया व्यापार नियम में बदलाव
Place:
Bhopal 👤By: PDD Views: 1513
Related News
Latest News
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
Latest Posts















