अन्य राज्य भी लागू करेंगे यह व्यवस्था
14 दिसम्बर 2018। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज भोपाल के मिन्टो हॉल में मध्यप्रदेश में विकसित वित्तीय प्रबंधन एवं मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर 'ई- वित्त प्रवाह' पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें केन्द्र शासन के अधिकारियों के अलावा 12 राज्य मणिपुर, छत्तीसगढ़, बिहार, उतराखंड, त्रिपुरा, आसाम, अरूणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, गुजरात, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के अधिकारियों ने भी भाग लिया। विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती गौरी सिंह, केन्द्रीय संचालक वित्त श्रीमती कविता सिंह और स्वास्थ्य आयुक्त डॉ पल्लवी जैन गोविल भी उपस्थित थीं।
संचालक वित्त जीतेन्द्र सिंह ने सॉफ्टवेयर और संबंधित कार्यप्रणाली का प्रस्तुतीकरण किया। अन्य राज्यों से आये अधिकारियों ने सॉफ्टवेयर से डिजीटल प्रक्रिया की सराहना की। अधिकारियों ने अपने प्रदेश में इसे लागू करने के संबंध में प्रत्येक उत्सुकता का समाधान किया। कार्यशाला के बाद सभी राज्यों के अधिकारियों को भोपाल, रायसेन और सीहोर जिले के चिकित्सा संस्थानों ने सॉफ्टवेयर से भुगतान प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन भी कराया गया।
12 राज्यों ने सीखी मध्यप्रदेश में डिजीटल भुगतान प्रक्रिया
Place:
Bhopal 👤By: PDD Views: 1765
Related News
Latest News
- उज्ज्वला लाभार्थियों को राहत: 1,500 करोड़ की रिफिल सब्सिडी जारी
- ईरान ने पुष्टि की: सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन का राष्ट्रीय शोक
- सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- तेहरान से तेल अवीव तक जंग की आहट, शुरू हुआ संयुक्त सैन्य ऑपरेशन
- “जब चाहूँ माँ बन सकती हूँ”: डेज़ी शाह ने एग फ्रीजिंग और शादी पर रखी साफ़ राय
- पाकिस्तान का आरोप: अफ़गानिस्तान बना ‘भारतीय कॉलोनी’, रिश्तों में खुली जंग का दावा














