पन्द्रहवी विधानसभा के गठन हेतु नये विधायकों की अधिसूचना जारी
15 दिसंबर 2018। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चौदहवीं विधानसभा का विघटन कर दिया। इस संबंध में राज्य के संसदीय कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने भी पन्द्रहवीं विधानसभा के गठन हेतु हालके विधानसभा आम चुनाव में जीते विधायकों के नामों एवं क्षेत्र की ही अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य के विधि विभाग ने इस अधिसूचना को जारी कर दिया है।
नेता प्रतिपक्ष व डिप्टी स्पीकर हटे :
राज्य के संसदीय कार्य विभाग द्वारा जारी चौदहवीं विधानसभा के विघटन की अधिसूचना के साथ ही अजय सिंह नेता प्रतिपक्ष तथा राजेद्र सिंह विधानसभा उपाध्यक्ष पद से हट गये हैं। ये दोनो ही हाल का आम विधानसभा चुनाव हार चुके हैं।
प्रोटेम स्पीकर नियुक्त होने तक अध्यक्ष बने रहेंगे शर्मा :
इधर नवनिर्वाचित भाजपा विधायक सीतासरन शर्मा तब तक विधानसभा अध्यक्ष बने रहेंगे जब तक कि नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा में शपथ दिलाने के लिये राज्यपाल द्वारा प्रोटेम स्पीकर नियुक्त नहीं कर दिया जाता है। प्रोटेम स्पीकर सबसे वरिष्ठ विधायक को बनाया जाता है जिसमें आठ बार के निर्वाचित भाजपा विधायक गोपाल भार्गव का नाम सबसे ऊपर है। उनके बाद कांग्रेस विधायक गोविन्द सिंह का भी नाम है। प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने की सिफारिश सदन के नेता यानि मुख्यमंत्री करते हैं। यह किसी भी दल का हो सकता है तथा उसका काम सिर्फ नये विधायकों को विधानसभा में शपथ दिलाना और नये विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराना होता है।
- डॉ. नवीन जोशी
चौदहवीं विधानसभा का विघटन हुआ
Place:
Bhopal 👤By: PDD Views: 1650
Related News
Latest News
- उज्ज्वला लाभार्थियों को राहत: 1,500 करोड़ की रिफिल सब्सिडी जारी
- ईरान ने पुष्टि की: सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन का राष्ट्रीय शोक
- सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- तेहरान से तेल अवीव तक जंग की आहट, शुरू हुआ संयुक्त सैन्य ऑपरेशन
- “जब चाहूँ माँ बन सकती हूँ”: डेज़ी शाह ने एग फ्रीजिंग और शादी पर रखी साफ़ राय
- पाकिस्तान का आरोप: अफ़गानिस्तान बना ‘भारतीय कॉलोनी’, रिश्तों में खुली जंग का दावा














