मंत्रीमण्डल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
25 दिसम्बर 2018। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने नवगठित मंत्रीमंडल को आज राज भवन में शपथ दिलायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कमल नाथ उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह में 28 विधायकों ने मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले विधायकों में डॉ. विजय लक्ष्मी साधो, सज्जन सिंह वर्मा, हुकुम सिंह कराड़ा, डॉ. गोविंद सिंह, बाला बच्चन, आरिफ अकील, बृजेन्द्र सिंह राठौर, प्रदीप जायसवाल, लाखन सिंह यादव, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, श्रीमती इमरती देवी, ओंकार सिंह मरकाम, डॉ. प्रभुराम चौधरी, प्रियव्रत सिंह, सुखदेव पांसे, उमंग सिंघार, हर्ष यादव, जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, लखन घनघोरिया, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, पी.सी. शर्मा, प्रद्युम्न सिंह तोमर, सचिन सुभाष यादव, सुरेन्द्र सिंह बघेल और तरुण भनोत शामिल हैं।
राज्यपाल ने नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ लेने के बाद बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव बी.पी. सिंह ने किया।
राज्यपाल श्रीमती पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलायी
Place:
Bhopal 👤By: Digital Desk Views: 1888
Related News
Latest News
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
Latest Posts















