5 जनवरी 2019। राज्य का जल संसाधन विभाग माईक्रो इरीगेशन प्रोजेक्ट्स में पानी लेने के लिये पर्यावरण अनुकूल पाईप खरीदेगा। इसके लिये पाईप निर्माता कंपनी से प्रमाण-पत्र भी लिया जायेगा कि उसने पर्यावरण अनुकूल पाईपों का निर्माण किया है।
इसके लिये राज्य शासन ने स्डेण्डर्ड जारी किया है। ये पाईप सौ प्रतिशत वर्जिन पीई हण्ड्रेड और आईएस 4984 मानक के होंगे। इन पाईपों को एचडीपीई यानि हाई डेन्सिटी पालीथिलिन पाईप्स कहा जाता है। अब इन्हीं पाईपों से वाटर सप्लाय की जायेगी। इसके लिये प्रक्रिया यह रहेगी कि पाईप निर्माता कंपनी इन पाईपों के निर्माण हेतु कच्चा माल देने वाली कंपनी से यह प्रमाण-पत्र लेगा कि उसने अपेक्षित गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदाय की है। पाईप निर्माता कंपनी पाईप के निर्माण में यह देखेगी कि उसमें टाक्सिक हेजार्ड यानि विषाक्तता का खतरा तो नहीं हैं। साथ ही वह देखेगी कि पाईप में माइक्रोबल ग्रोथ तो नहीं है। साथ ही पाईप में प्रतिकूल स्वाद या बदबू तो नहीं है और पाईप पानी के रंग को बदलता तो नहीं है।
राज्य शासन ने अब अपने सभी माईक्रो इरीगेशन टेण्डर्स में उक्त प्रकार के पाईपों की सप्लाय अनिवार्य कर दी है। पाईप निर्माता कंपनी के लिये एक सेल्फ डिक्लेयरलेशन फार्म भी दिया गया है जिसे उन्हें पाईप के प्रदाय के समय जल संसाधन विभाग को देना होगी कि उसने अपेक्षित गुणवत्ता के पाईप प्रदाय किये हैं। तभी उसे भुगतान किया जायेगा।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि माईक्रो इरीगेशन प्रोजेक्ट्स में अब पर्यावरण अनुकूल पाईप लिये जायेंगे। टेण्डर की शर्तों में भी यह शामिल रहेगा। इससे अच्छी गुणवत्ता के पाईप मिल सकेंगे।
- डॉ. नवीन जोशी
अब जल संसाधन विभाग पर्यावरण अनुकूल पाईप खरीदेगा
Place:
Bhopal 👤By: Admin Views: 1911
Related News
Latest News
- धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, सीएम डॉ. यादव ने कहा- एमपी में निवेश की अनंत संभावनाएं
- बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन, कहा- मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत
- किलर AI विवाद: अमेरिकी कोर्ट ने पेंटागन को लगाई फटकार, Anthropic को राहत
- MP-CG में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई















