🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

तुलसी नगर में बनेगा 16 मंजिला शासकीय ट्विन टॉवर : मंत्री श्री वर्मा

👤
DD
👁 1760 व्यूज
📍 Bhopal
तुलसी नगर में बनेगा 16 मंजिला शासकीय ट्विन टॉवर : मंत्री श्री वर्मा
फरवरी महीने में शुरू होगा निर्माण कार्य : राज्य सरकार ने निभाया वचन पत्र में किया वादा

19 जनवरी 2019। भोपाल में तुलसी नगर के बिजली कार्यालय के समीप लोक निर्माण विभाग द्वारा 16 मंजिला शासकीय ट्विन टॉवर का निर्माण कराया जायेगा। ट्विन टॉवर में शासकीय अधिकारियों के लिये 64 डी-टाइप आवास बनाये जाएंगे। निर्माण कार्य फरवरी माह में शुरू होगा। लोक निर्माण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि कांग्रेस के वचन-पत्र में शासकीय कर्मियों की आवासीय समस्या का समाधान करने के लिये पुराने शासकीय आवासों को तोड़कर बहु-मंजिला बिल्डिंग बनाने का वादा किया गया है। इसी के अनुरूप भोपाल में ट्विन टॉवर का निर्माण किया जा रहा है।



शासकीय आवास के 16 मंजिला ट्विन टॉवर में सभी आधुनिक सुविधाएँ होंगी। यह ट्विन टॉवर 38 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। इसे 18 महीने के नियत समय में तैयार किया जायेगा। लोक निर्माण विभाग की परियोजना क्रियान्वयन इकाई द्वारा भवन निर्माण के लिये 3 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है। इस जमीन पर पूर्व में वर्षों से खाली पड़े 16 खण्डहर सरकारी मकान थे, जिन्हें तोड़कर ट्विन टॉवर निर्माण के लिये जमीन की व्यवस्था की गई है।



ट्विन टॉवर में तलघर एवं भू-तल में पार्किंग की सुविधा होगी। भवन को भूकम्परोधी एवं अग्नि प्रतिरोधक सामग्री से तैयार किया जायेगा। इसमें लिफ्ट की सुविधा भी होगी। ट्विन टॉवर में ग्रीन बिल्डिंग कन्सेप्ट के सभी मापदण्डों का पालन किया जा रहा है। इसमें अधिकतम प्राकृतिक हवा और प्रकाश की सुविधा होगी। आवासीय परिसरों में पर्याप्त खुले स्थानों की व्यवस्था भी की गई है।



इंदौर में भी बनेंगे 16 मंजिला 4 टॉवर



इंदौर में भी शासकीय कर्मियों की आवास समस्या को हल करने के लिये लोक निर्माण विभाग की परियोजना क्रियान्वयन इकाई द्वारा 16 मंजिला 4 टॉवरों का निर्माण किया जायेगा। इन टॉवरों में ई-टाइप के 66 और एफ-टाइप के 66 आवास होंगे। इन 4 टॉवरों के निर्माण का भूमि-पूजन भी फरवरी माह में किया जाना प्रस्तावित है। इन चार टॉवरों का निर्माण 70 करोड़ रुपये की लागत से किया जायेगा। इसी तर्ज पर लोक निर्माण विभाग की परियोजना क्रियान्वयन इकाई द्वारा जबलपुर और ग्वालियर में भी सरकारी कर्मियों के लिये बहु-मंजिला मकान तैयार किये जायेंगे।







Tags :