🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

42 लाख से अधिक किसानों ने जमा किये ऋण माफी आवेदन

👤
DD
👁 1848 व्यूज
📍 Bhopal
42 लाख से अधिक किसानों ने जमा किये ऋण माफी आवेदन
28 जनवरी 2019। प्रदेश में जय किसान फसल ऋण माफी योजना क्रियान्वित होने से किसान उत्साहित हैं। आज तक 53 लाख 18 हजार 757 ऋण खाता धारक किसानों में से लगभग 79 प्रतिशत अर्थात 42 लाख 4 हजार 463 किसानों ने ऋण माफी के लिये आवेदन पत्र भरकर प्रस्तुत कर दिये हैं। किसानों द्वारा प्रस्तुत ऋण माफी आवेदनों में से 14 लाख 29 हजार 879 किसानों के ऋण खाते पंच किये जा चुके हैं।



प्रदेश के सहकारिता आयुक्त कार्यालय, भोपाल में योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष 25 जनवरी से कार्य कर रहा है। कुल 182 शिकायतें नियंत्रण कक्ष में अभी तक प्राप्त हुई हैं। पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष गठित किये गये हैं, जहाँ किसानों की शिकायतें प्राप्त की जा रही हैं। कुल 342 शिकायतें अब तक प्राप्त हुई हैं।



मुख्यमंत्री कमल नाथ के निर्देश पर राज्य में ऋण प्रकरणों में गड़बड़ियों की शिकायतों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। सहकारिता मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने हाल ही में प्रमुख सचिव, सहकारिता और आयुक्त, सहकारिता के साथ चर्चा के दौरान राज्य में पूर्व वर्षों में ऋण वितरण में हुई गड़बड़ियों की शिकायतों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की।



शिकायतों पर हो रही सख्त कार्यवाही



जिन जिलों में किसानों के नाम से ऋण दिये जाने के मामले सामने आये हैं, वहाँ दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। ऋण वितरण में अनियमितता बरतने पर हरदा, सागर और ग्वालियर जिलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। हरदा में एक संबंधित व्यक्ति को सेवा मुक्त करने के साथ ही तीन व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। इसके अलावा, इन्दौर में एक प्रकरण में दोषी व्यक्ति को सेवामुक्त किया गया है। इंदौर जिले में तीन कर्मचारियों के विरूद्ध विभागीय जाँच करने का निर्णय लिया गया है।
Tags :