🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

'दिल तो हैप्‍पी है जी' के साथ यह साल सचमुच हैप्‍पी होने वाला है

👤
DD
👁 4442 व्यूज
📍 Bhopal
'दिल तो हैप्‍पी है जी' के साथ यह साल सचमुच हैप्‍पी होने वाला है
29 जनवरी 2019 : स्‍टारप्‍लस अपना ताजातरीन शो 'दिल तो हैप्‍पी है जी' लॉन्‍च करने को तैयार है, जो इसके मुख्‍य किरदार हमेशा ही खुश रहने वाली हैप्‍पी मेहरा पर केंद्रित है। हमारे दर्शकों को छोटी-छोटी चीजों में खुश होने वाली हैप्‍पी के नये सफर को अलग रूप में जानने का मौका मिलेगा, जिन्‍हें हम आमतौर पर अपने जीवन में नज़रअंदाज कर देते हैं।



हैप्‍पी का स्‍वागत कीजिये क्‍योंकि वह अपने जीवन की छोटी से छोटी खुशियों का आनंद लेती है और अपने खुशमिजाज सकारात्‍मक सोच से दुख से उबर जाती है। हर किसी की तरह हैप्‍पी को भी अपने जीवन में संघर्ष करना पड़ा, लेकिन जीवन को देखने का उसका नजरिया उसे औरों से अलग बनाता है। वह अपने जीवन के हर पल का इस तरह से आनंद लेती है जैसे कि वही उसकी मंजिल है।



'दिल है हैप्‍पी है जी' हमेशा ही खुश रहने वाली अमृतसर की हैप्‍पी मेहरा की कहानी है। जैसमीन भसीन अभिनीत यह किरदार एक मध्‍यम वर्गीय परिवार से ताल्‍लुक रखती है और संयुक्‍त परिवार में रहती है। अपने पिता की मौत के बाद, हैप्‍पी चाहती है कि अपनी क्षमता के अनुसार वह अपनी मां और बहन को सपोर्ट करे। उसकी सोच उसे आगे बढ़ाने में उसकी मदद करते हैं क्‍योंकि वह सारी परेशानियों को सकारात्‍मकता के साथ हरा देती है। दूसरों को खुशी देने से उसे खुशी मिलती है।



रॉकी की भूमिका निभा रहे अभिनेता, अंश बागरी ने अपनी भोपाल यात्रा के बारे में बताते हुये कहा, "मैं पहले कभी भी भोपाल नहीं आया था, लेकिन इस शहर और यहां के लोगों के बारे में मैंने काफी कुछ सुना है। मुझे यहां का मौसम वाकई में काफी अच्‍छा लगा और मैं यह शहर घूमना चाहता हूं।"



इस नये साल पर स्‍टारप्‍लस के साथ शामिल हो जाइये, जो 'दिल तो हैप्‍पी है जी' के साथ आपके जीवन में खुशियां लेकर आ रहा है। स्‍वागत कीजिये हैप्‍पी का, क्‍योंकि वह अपनी हाजिरजवाबी और जीवन को जीने के तरीके से आपके चेहरे पर मुस्‍कान लाती है और आपको हंसाती है।



'दिल तो हैप्‍पी है जी', शाम 7.30 बजे, केवल स्‍टारप्‍लस पर।
Tags :