🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

उर्वशी रौतेला ने सऊदी अरब में रचा इतिहास

👤
prativad
👁 1033 व्यूज
📍 भोपाल
उर्वशी रौतेला ने सऊदी अरब में रचा इतिहास
‘कसूर 2’ और रेड सी फिल्म फेस्टिवल में सुपरस्टार का जलवा

13 दिसंबर 2025। भारतीय सिनेमा की ग्लोबल पहचान को एक नई ऊँचाई देते हुए उर्वशी रौतेला ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 के क्लोज़िंग सेरेमनी में ऐसा ऐतिहासिक डेब्यू किया, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान सऊदी अरब की ओर खींच लिया। यह सिर्फ एक रेड कार्पेट अपीयरेंस नहीं था, बल्कि ग्लोबल सिनेमा में भारत की ताक़तवर मौजूदगी का ऐलान था।

सऊदी और इंटरनेशनल फैन्स के ज़बरदस्त उत्साह के बीच उर्वशी रौतेला ने ब्लैक कॉउचर आउटफिट में रेड कार्पेट पर एंट्री ली। उनके लुक को और भी आइकॉनिक बना रही थी मौवाद की अल्ट्रा-रेयर ₹25 करोड़ की डायमंड ज्वेलरी—वही प्रतिष्ठित ब्रांड जो मिस यूनिवर्स के क्राउन डिजाइन करने के लिए जाना जाता है। यह पल रेड सी फिल्म फेस्टिवल के इतिहास के सबसे यादगार रेड कार्पेट मोमेंट्स में दर्ज हो गया।

इस भव्य मंच पर उर्वशी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘कसूर 2’ की झलक भी पेश की। बाबलू अज़ीज़ बरुदगर द्वारा प्रस्तुत और आसिफ शेख द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म प्रैक्टिकल प्रोडक्शन फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। ग्लेन बैरेटो के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उर्वशी रौतेला के साथ आफ़ताब शिवदासानी और जस्सी गिल नज़र आएंगे।
‘कसूर 2’ सुपरनैचुरल थ्रिल, म्यूज़िकल ग्रैंड्योर और गहराई से भरे इमोशनल ड्रामा का एक अनोखा संगम होने का वादा करती है।

आज उर्वशी रौतेला सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि एक ग्लोबल फिनॉमिना बन चुकी हैं। 6–7 बड़ी फिल्मों और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के साथ वे दुनिया के अलग-अलग सिनेमा मार्केट्स में नए बेंचमार्क सेट कर रही हैं। फैशन, फिटनेस और यूथ कल्चर में उनकी पकड़ उन्हें समकालीन दौर की सबसे प्रभावशाली पर्सनैलिटीज़ में शामिल करती है।

160 मिलियन से अधिक की ग्लोबल फैन फॉलोइंग के साथ उर्वशी रौतेला भारत का प्रतिनिधित्व भर नहीं कर रहीं—वे यह परिभाषित कर रही हैं कि आज के दौर में ग्लोबल स्टारडम वास्तव में क्या होता है। उर्वशी रौतेला का सफर अब उभार का नहीं, राज करने का है।

(अनिल बेदाग)
Tags :