🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

भारतीय स्टूडेंट्स को मिलेगा इंटरनेशनल क्रिएटिव एजुकेशन का गोल्डन पासपोर्ट

👤
prativad
👁 1015 व्यूज
📍 भोपाल
भारतीय स्टूडेंट्स को मिलेगा इंटरनेशनल क्रिएटिव एजुकेशन का गोल्डन पासपोर्ट
भारत में पहली बार जीएलएस यूनिवर्सिटी और एसएई इंस्टिट्यूट ने मिलकर लॉन्च किया ग्लोबल बी. डिज़ाइन (ऑनर्स) प्रोग्राम

मुंबई 9 दिसंबर 2025। भारत के क्रिएटिव मीडिया सेक्टर में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जीएलएस यूनिवर्सिटी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित एसएई इंस्टिट्यूट के साथ मिलकर ग्लोबल बी. डिज़ाइन (ऑनर्स) प्रोग्राम लॉन्च किया है। एनिमेशन, वीएफएक्स और गेम डेवलपमेंट पर केंद्रित यह चार वर्षीय डिग्री, देश में अपनी तरह की पहली ग्लोबल क्वालिफिकेशन है, जो भारतीय क्रिएटर्स को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की शिक्षा और करियर अवसर प्रदान करेगी।

इस एक्सक्लूसिव कोर्स की खासियत है प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग, जिसमें छात्र पहले दिन से ही इंडस्ट्री के अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर, स्टूडियो और प्रोडक्शन टूल्स पर ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे। साथ ही प्रोग्राम में ग्लोबल इमर्शन, एक्सचेंज प्रोग्राम और एसएई के इंटरनेशनल नेटवर्क तक सीधी पहुंच भी शामिल है।

लॉन्च समारोह के दौरान जीएलएस यूनिवर्सिटी के प्रमुख सुधीर नाणावटी ने कहा, “प्रसिद्ध एसएई के साथ यह साझेदारी जीएलएस और भारत की शिक्षा प्रणाली दोनों के लिए माइलस्टोन है। हम छात्रों को ऐसी शिक्षा देना चाहते हैं जो उन्हें क्रिएटिव इंडस्ट्री में लीडर और इनोवेटर बनाए।”

कार्यकारी निदेशक डॉ. चांदनी कपाड़िया ने कहा, “यह प्रोग्राम भारत के युवाओं को विश्वस्तरीय कौशल देगा और एनिमेशन, VFX तथा गेमिंग के तेजी से बढ़ते बाजार में उनकी वैश्विक पहचान मजबूत करेगा।”

नेविटास ग्रुप की एजुकेशन पार्टनरशिप हेड जेना शिलर ने कहा, “भारत में अपनी उपस्थिति के लिए जीएलएस से बेहतर साझेदार नहीं हो सकता। हमारा उद्देश्य भारतीय स्टूडेंट्स को ग्लोबल क्रिएटिव इंडस्ट्रीज में सफलता के लिए तैयार करना है।” इस सहयोग के साथ जीएलएस यूनिवर्सिटी ने क्रिएटिव मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय ही नहीं, वैश्विक बेंचमार्क स्थापित कर दिया है।

Tags :