🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

भाजपा नेता हिम्मत कोठारी का बना रहेगा केबिनेट मंत्री का दर्जा

👤
DD
👁 1793 व्यूज
📍 Bhopal
भाजपा नेता हिम्मत कोठारी का बना रहेगा केबिनेट मंत्री का दर्जा
30 जनवरी 2019। भाजपा नेता हिम्मत कोठारी का कमलनाथ सरकार में भी केबिनेट मंत्री का दर्जा बना रहेगा। वे विधानसभा के वर्ष 2003 से वर्ष 2008 तक के कार्यकाल में रतलाम नगर से भाजपा विधायक थे और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में गृह मंत्री थे।



हिम्मत कोठारी को भाजपा शासनकाल में 20 मार्च 2017 को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था तथा उन्हें 25 अप्रैल 2017 के आदेश से केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। उनका कार्यकाल 31 जनवरी 2018 तक नियत किया गया था। परन्तु तत्कालीन शिवराज सरकार ने 10 जनवरी 2018 को उनका कार्यकाल 31 जनवरी 2019 तक बढ़ा दिया था। लेकिन अब कांग्रेसनीत कमलनाथ सरकार ने उनका कार्यकाल एक बार फिर बढ़ाकर 30 अप्रैल 2019 तक कर दिया है। यही नहीं उनका केबिनेट मंत्री का दर्जा भी बरकरार रखा गया है।



यह काम कर रहा है आयोग :

राज्य वित्त आयोग का मुख्य कार्य पंचायतों तथा नगरपालिकाओं की वित्तीय स्थिति का पुनर्विलोकन करना है। वह राज्य सरकार द्वारा उद्गृहित करों, शुल्कों, पथकरों और फीसों से होने वाली आय का संविधान के प्रावधान अनुसार पंचायतों एवं नगरपालिकाओं में वितरण करता है। यही नहीं आयोग पंचायतों एवं नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिये आवश्यक उपायों के बारे में भी राज्यपाल को अनुंशसा करता है। उसके पास जीएसटी से होने वाली आय का भी पंचायतों एवं नगरीय निकायों के बीच न्यायसंगत विरतण का काम है। आयोग में केएम आचार्य सदस्य के रुप में 29 मई 2017 को नियुक्त किये गये थे। राज्य वित्त सेवा के रिटायर्ड अधिकारी मिलिन्द वाईकर आयोग के सदस्य सचिव नियुक्त हैं।







- डॉ. नवीन जोशी









Tags :