🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

अन्य राज्यों के बच्चों का भी नामांकन शिक्षा पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश

👤
DD
👁 1839 व्यूज
📍 Bhopal
अन्य राज्यों के बच्चों का भी नामांकन शिक्षा पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश
1 फरवरी 2019। प्रदेश के लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला कलेक्टरों कों निर्देश दिये हैं कि वे अन्य राज्यों के प्रदेश के सीमावर्ती स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों का भी नामांकन शिक्षा पोर्टल पर दर्ज करें।



इस संबंध में जिला कलेक्टरों को बताया गया है कि शिक्षा पोर्टल पर उन्हीं विद्यार्थियों के नामांकन-पत्र की सुविधा है जिनके पास समग्र आईडी है। चूंकि समग्र कार्यक्रम मप्र की योजना है इसलिये मप्र में निवासरत परिवारों/विद्यार्थियों के पास ही समग्र आईडी उपलब्ध होती है। मप्र की सीमा से लगे हुये जिलों की शालाओं में कुछ ऐसे बच्चे भी अध्ययनरत करने मप्र राज्य की शाला में आते हैं। इस कारण उनके पास समग्र आईडी नहीं होती है। इस स्थिति में शत प्रतिशत नामांकन नहीं हो पाता है। हांलाकि अन्य राज्यों के बच्चों को किसी योजना का लाभ नहीं दिया जाना है। केवल उनका नामांकन रिकार्ड करना है। इसलिये प्रोफाइल अपडेट कराने की आवश्यक्ता नहीं होगी। अत: ऐसे विद्यार्थियों के लिये शिक्षा पोर्टल पर एक माड्यूल एनआईसी द्वारा विकसित कर दिया गया है। इस प्रकार के विद्यार्थियों का नामांकन शिक्षा पोर्टल पर दर्ज करायें ताकि शत प्रतिशत नामांकन प्राप्त हो एवं संख्यात्मक रुप से जिलावार और विद्यार्थीवार पोर्टल के नामांकन में समानता हो। लोक शिक्षण संचालनालय ने उक्त कार्यवाही आगामी 31 जनवरी तक पूर्ण करने के लिये कहा है।





- डॉ. नवीन जोशी





Tags :