6 फरवरी 2019। राज्य सरकार के अधीन कार्यरत मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के संगठनात्मक संरचना एवं भर्ती विनियमों में बदलाव कर दिया है। अब बोर्ड में अपर आयुक्त का एक पद विद्युत विंग का भी होगा।
दरअसल बोर्ड ने 12 नवम्बर 2018 को बोर्ड के संगठानात्मक संरचना एवं भर्ती नियम जारी किये थे। इसमें प्रथम श्रेणी के अपर आयुक्त के तीन पद रखे गये थे जोकि सिविल विंग के थे और इनका वेतनमान 37400-67000 प्लस 8900 रुपये रखा गया था। परन्तु अब इन विनियमों में बदलाव कर दिया गया है।
नये बदलाव के अनुसार, अब बोर्ड में अपर आयुक्त सिविल के दो पद तथा अपर आयुक्त विद्युत का एक पद होगा तथा इन तीनों पदों का वेतनमान पूर्ववत 37400-67000 प्लस 8900 रुपये रहेगा। इनमें से दो पद सिविल विंग के उपायुक्तों से पदोन्नति द्वारा भरे जायेंगे जबकि एक पद विद्युत विंग का केंद्र या राज्य सरकार या उनके उपक्रमों सेमुख्य अभियंता स्तर के अधिकारी को प्रतिनियुक्ति देकर भरा जायेगा। पदोन्नति हेतु पांच वर्ष की न्यूनतम सेवा जरुरी होगी।
- डॉ. नवीन जोशी
हाउसिंग बोर्ड में अब अपर आयुक्त विद्युत भी होगा...
Place:
Bhopal 👤By: Admin Views: 1731
Related News
Latest News
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
Latest Posts















