6 फरवरी 2019। पुजारियों की नियुक्ति के बारे में इससे पहले तब विवाद खड़ा हो गया था जब शिवराज सरकार ने सभी वर्गों के लोगों की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव दिया था.
मध्य प्रदेश सरकार ने मंदिर-मठ और देवस्थानों में पुजारियों की नियुक्ति के मानक तय कर दिए हैं. पुजारियों की नियुक्ति वंश के आधार पर होगी और इसके लिए पूजा विधि का प्रमाण पत्र परीक्षा पास करना ज़रूरी होगा. सरकार का ये फैसला हिंदू मंदिरों के साथ उन सभी धार्मिक स्थानों के लिए है जहां पूजा होती है.
मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपना एक और वचन पूरा करते हुए मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति के मानक तय किए हैं. नए मानकों के मुताबिक पुजारियों की नियुक्ति वंश परंपरा के आधार पर होगी. पुजारी की नियुक्ति के लिए कम से कम आठवीं पास होना ज़रूरी है.
सरकार ने पुजारियों के लिए जो मानक तय किए हैं उसमें -
-पुजारियों की नियुक्ति वंश परंपरा के आधार पर होगी
-कोई भी मांसाहारी या शराबी, मंदिर का पुजारी नहीं बन सकेगा
पुजारी बनना है तो पास करना होगी परीक्षा, कमलनाथ सरकार का फैसला
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1825
Related News
Latest News
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
Latest Posts















