10 अप्रैल 2019। राज्य के सामाजिक न्याय विभाग ने अपने सफाई अभियान के तहत टीकमगढ़ जिले की तीन और मण्डला जिले की एक अशासकीय संस्था की विभागीय मान्यता निरस्त कर दिया है। ये संस्थायें लम्बे समय से निष्क्रिय चल रही थीं।
जारी आदश के अनुसार, सीमा सोशल वेलफेयर सोसायटी जिला मण्डला के सचिव ने गत 8 फरवरी 2019 को पत्र लिखकर कहा था कि अपरिहार्य कारणों से दिव्यांगता के क्षेत्र में गतिविधियों का संचालन बंद कर दिया गया है। इस पत्र के आधार पर अब सामाजिक न्याय विभाग ने इस संस्था की विभागीय मान्यता तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी है।
इसी प्रकार, टीकमगढ़ जिले की अशासकीय संस्था बुन्देलखण्ड ग्रामीण जन उत्थान समिति निवाड़ी, महिला बाल विकास एवं विकलांग कल्याण संगठन पृथ्वीपुर तथा विकलांग सेवा संघ टीकमगढ़ कई वर्षों से क्रियाशील नहीं थी। इन तीनों संस्थाओं को नोटिस जारी किये गये परन्तु तीनों ने नियत तिथि तक कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया। इस पर अब तीनों की विभागीय मान्यता निरस्त कर दी गई है।
- डॉ. नवीन जोशी
टीकमगढ़ और मण्डला की तीन अशासकीय संस्थाओं की विभागीय मान्यता निरस्त
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1533
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता
- विकिपीडिया प्रचार का माध्यम बन गया है, CIA ने भी किए संपादन: सह-संस्थापक लैरी सैंगर
- तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) द्वारा ई20 पेट्रोल में नमी एवं क्लोराइड की जांच: 500 पीपीएम क्लोराइड और नमी की मौजूदगी के दावों की पुष्टि नहीं
- 'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल
- AI ने पहली बार डिजाइन किए काम करने वाले नए वायरस, वैज्ञानिक उपलब्धि के साथ जैव-सुरक्षा की चिंता
Latest Posts
















