🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

कमलनाथ सरकार ने फिर लिया कर्ज....

👤
DD
👁 1967 व्यूज
📍 Bhopal
कमलनाथ सरकार ने फिर लिया कर्ज....
बाजार से उठाये नए वित्त वर्ष में 1000 करोड़

16 अप्रलै 2019। भोपाल। प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने गत 1 अप्रैल से प्रारंभ हुये नये वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक के माध्यम से एक हजार करोड़ रुपयों का कर्ज बाजार से उठाया है। यह कर्ज दो हिस्सों में यानि 500-500 करोड़ रुपयों की गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय कर उठाया गया है। इन दोनों कर्जों का पूर्ण भुगतान दस साल बाद होगा। परन्तु इस बीच साल में दो बार इस पर ब्याज का भुगतान किया जायेगा।



राज्य के वित्त विभाग के अनुसार, पहले 500 करोड़ रुपये के कर्ज पर हर साल 9.68 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जायेगा। जबकि दूसरे 500 करोड़ रुपये के कर्ज पर सालाना 9.30 प्रतिशत की दर से ब्याज का भुगतान किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि गत 17 दिसम्बर 2018 को कांग्रेस की सरकार के मुख्यमंत्री के रुप में कमलनाथ ने शपथ लेने के बाद पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में सरकार ने 11 जनवरी 2019 से 25 मार्च 2019 तक सात बार बाजार से कर्ज से लिया तथा यह कुल राशि 8200 करोड़ रुपयों की थी। नये वित्त वर्ष 2019-20 में अब सरकार ने एक हजार करोड़ रुपयों का पहला कर्ज बाजार से उठाया है।



कर्ज का भार बढ़ा :

प्रदेश सरकार पर बाजार से लिये जाने वाले कर्ज का भार बहुत बढ़ गया है। राज्य के वित्त विभाग के अनुसार, 31 मार्च,2019 तक राज्य पर कर्ज का भार 1 लाख 82 हजार 920 करोड़ 12 लाख रुपये हो गया है। ये सभी कर्ज प्रदेश के विकास के नाम पर लिये गये हैं और लिये जा रहे हैं। वर्ष 2018-19 में प्रदेश का राजस्व आय की राशि राजस्व व्यय के मुकाबले ज्यादा थी। यानि राजस्व आय 1 लाख 51 हजार 159 करोड़ 75 लाख रुपये थी जबकि राजस्व व्यय 1 लाख 51 हजार 22 करोड़ 46 लाख रुपये था। इस प्रकार राजस्व आधिक्य की राशि 137 करोड़ 29 लाख रुपये थी। हालांकि 31 मार्च 2019 को समाप्त हुये वित्त वर्ष का राजस्व आय एवं राजस्व व्यय राशि का आंकड़ा अभी तक नहीं आया है।





- डॉ. नवीन जोशी
Tags :