🔴 TRENDING NOW!
नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती?

सिंधिया घराने की परंपरागत सीट से हारे ज्योतिरादित्य

👤
DD
👁 1376 व्यूज
📍 Bhopal
सिंधिया घराने की परंपरागत सीट से हारे ज्योतिरादित्य
वर्षों से सिंधिया घराने को जिता रही इस सीट EVM इस बार अप्रत्याशित परिणाम दे रही थी इसलिए इलाके में गर्मागर्मी बनी रही.



गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट का नतीजा हैरान करने वाला रहा. सिंधिया घराने के ज्योतिरादित्य सिंधिया एक लाख से ज्यादा वोट से हार गए. उन्हें कभी उनके सांसद प्रतिनिधि रहे के पी यादव ने हराया. यादव कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में चले गए थे और बीजेपी ने इस बार उन्हें मैदान में उतार दिया था.



गुना-शिवपुरी वो लोकसभा सीट है जहां पार्टी नहीं सिंधिया घराना मायने रखता है. इस घराने का सदस्य चाहें वो कांग्रेस से खड़ा हो या बीजेपी से, वो ही जीतता है. गुना- शिवपुरी सीट से सिंधिया घराने के ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बार भी मैदान में हैं. कभी उनके सांसद प्रतिनिधि रहे के पी सिंह यादव उनका साथ छोड़कर इस बार बीजेपी से ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनौती देने उतरे हैं.



वर्षों से सिंधिया घराने को जिता रही इस सीट EVM इस बार अप्रत्याशित रुझान दे रही है. इसलिए गहमागहमी बहुत है. के पी यादव ने आरोप लगाया कि गुना विधानसभा क्षेत्र के परिणामों की जानकारी नहीं दी जा रही है. रिटर्निग ऑफिसर 1 घंटे से गायब है. हमने पहले ही कलेक्टर से इसकी शिकायत की थी. फिलहाल चल रहे ट्रेंड पर यादव बोले कि हमने तो पहले ही कहा था कि बीजेपी यहां लाखों मतों से जीतेगी.
Tags :