🔴 TRENDING NOW!
मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कोरोना से जंग की असली योद्धा है पुलिस- मुख्यमंत्री श्री चौहान

👤
DD
👁 1054 व्यूज
📍 Bhopal
कोरोना से जंग की असली योद्धा है पुलिस- मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री ने फोन पर पुलिसकर्मियों से की बातचीत
7 अप्रैल 2020। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के भिन्न-भिन्न शहरों के पुलिसकर्मियों से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के हाल-चाल जाने और उनके शहरों में कोरोना के विरुद्ध चल रहे युद्ध के बारे में जानकारी ली।

इस बातचीत में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस जंग में हमारे पुलिसकर्मी असली योद्धा के रूप में सामने आए हैं। वे खुद के प्राणों को संकट में डालकर दूसरों को बचा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध युद्ध में पुलिसकर्मी रियल हीरो हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान उनसे कहा कि वे अपने काम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान आवश्यक रूप से रखें। साथ ही मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों से आग्रह किया कि वे अपना और अपने परिवार का भी यथेष्ट ध्यान रखें। श्री चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि पुलिसकर्मी उन्हें मुहैया कराई गई दवाईयों का जरूरी तौर पर उपयोग करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जांबाज पुलिसकर्मियों द्वारा कोरोना के विरुद्ध युद्ध में जो साहस और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की जा रही है, उसके लिए वे अभिनंदन के पात्र हैं। हर परिस्थिति में राज्य सरकार और राज्य की साढ़े सात करोड़ जनता पुलिसकर्मियों के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी अनहोनी की दशा में पुलिसकर्मियों को 50 लाख रुपये का सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने का फैसला भी लिया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के साथ टेलिफोनिक चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने ऐशबाग के नगर निरीक्षक श्री अजय नायर, लेडी कांस्टेबिल श्रीमती अंजू परिहार, खजराना के सीएसपी श्री एस.के.एस तोमर, भँवरकुंआ की एसआई श्रीमती नेहा जैन, सूबेदार पुलिस लाइन श्री मनीष शुक्ला, देवास गेट ए.एस.आई. श्री दाउद खान तथा आर.आई. ऑफिस की लेडी कांस्टेबिल श्रीमती निष्ठा पाण्डेय से बातचीत की।
Tags :