🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

डिजिटल मोड में गतिविधियाँ समय की माँग : श्री टंडन

👤
DD
👁 2139 व्यूज
📍 Bhopal
डिजिटल मोड में गतिविधियाँ समय की माँग : श्री टंडन
राज्यपाल द्वारा राजभवन की डिजिटल गतिविधियों की समीक्षा
7 मई 2020। राज्यपाल लाल जी टंडन द्वारा कोविड-19 वायरस संक्रमण का मुकाबला करने के लिए राजभवन में नई कार्य संस्कृति विकसित की जा रही है। राजभवन सचिवालय के साथ अन्य गतिविधियों के संचालन में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्यप्रणाली का विकास किया जा रहा है। सचिवालयीन कार्य को ऑनलाइन संचालित करने के साथ ही विभिन्न गतिविधियों को डिजिटल मोड में संचालित किया जा रहा है। राज्यपाल श्री टंडन ने राजभवन के डिजिटलीकरण कार्य की आज समीक्षा की। राज्यपाल श्री टंडन ने स्वयं कम्प्यूटर पर राजभवन के न्यूज लेटर प्रवाह के डिजिटल अंक का अवलोकन किया। उसके परिवर्धन और परिवर्तन के आवश्यक निर्देश दिए। वेबसाइट के यूनिवर्सिटी मॉनीटरिंग सिस्टम के डैशबोर्ड की समीक्षा की।

राज्यपाल श्री टंडन ने कहा कि जनतांत्रिक मूल्यों की मजबूती का आधार पारदर्शिता है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों, अभिनव प्रयासों और पहल की जानकारी के प्रसार से प्रेरणा और प्रोत्साहन का वातावरण निर्मित होता है। उन्होंने कहा कि सारा विश्व अभूतपूर्व संकट कोविड-19 के संक्रमण का सामना कर रहा है। इससे बचने का अभी तक कोई टीका और उपचार की औषधि नहीं बनी है। इसलिए सावधानी ही एकमात्र तरीका है। सामाजिक और व्यक्तिगत दूरी बनाकर इसके संक्रमण को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि समय की माँग है कि हम अपनी जीवन शैली और कार्य शैली में परिवर्तन लाएं। कार्यों को अधिक से अधिक डिजिटल मोड में करने का प्रयास करें। ऑनलाइन कार्यशैली को विस्तारित कर शारीरिक सम्पर्क और समूह में एकत्रण के अवसरों को भी कम किया जाए।

उन्होंने कहा कि संकट अवधि में प्रदेश के विश्वविद्यालयों द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में किए गए कार्यों को प्रवाह के आगामी अंकों में विशेष स्थान दिया जाए। विश्वविद्यालयों द्वारा आईसीटी तकनीक के प्रभावी उपयोग और जन जागृति के क्षेत्र में जो उत्कृष्ट उपलब्धियाँ अर्जित की है, वह सराहनीय है। उनका प्रसार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालयों की भूमिका को नया स्वरूप प्रदान करेगा।

राज्यपाल को बताया गया कि न्यूज लेटर प्रवाह के प्रथम अंक में 6 माह की राजभवन की गतिविधियों का संकलन किया गया। दूसरे अंक में जनवरी से मार्च त्रैमास की राजभवन की गतिविधियों, कार्यक्रमों को न्यूज लेटर में संयोजित किया गया है। अंक में विशेष रूप से प्रदेश के विश्वविद्यालयों की उपलब्धियाँ, नवाचार और अनुसंधानों का विवरण दिया गया है। प्रवाह के डिजिटल अंक राजभवन की वेबसाइट www.governor.mp.gov.in पर उपलब्ध है। उनको बताया गया कि राज्यपाल के फेसबुक पेज के फॉलोअरों की संख्या में विगत 8 माह में 16 हजार बढ़ गई है। इसी तरह वेबसाईट पर डेढ़ लाख से अधिक हिट्स भी मिल रहे हैं। राजभवन के आईटी प्रकोष्ठ प्रभारी श्री जितेन्द्र पाराशर ने बताया कि यूनिवर्सिटी मॉनीटरिंग सिस्टम के अंतर्गत विश्वविद्यालयों से सौ से अधिक प्रकार की जानकारियाँ पोर्टल पर प्राप्त की जा रही हैं। इन जानकारियों के आधार पर विश्विद्यालयों के द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रभावी समीक्षा होगी।

उल्लेखनीय है कि श्री टंडन द्वारा कोविड-19 के विरूद्ध जंग के प्रयासों की निरन्तर निगरानी की जा रही है। इसी तारतम्य में राजभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाईल में आरोग्य सेतु एप को डाऊन लोड कराने, सामाजिक दूरी को कार्य संस्कृति का अंग बनाने के लिए राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ इन हाऊस वीडियो कांफ्रेंसिंग भी विगत दिनों की है। सचिवालय की गतिविधियों को ऑन लाइन मोड में किया जा रहा है।
Tags :