🔴 TRENDING NOW!
मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अब राजभवन से आने वाले पत्रों का भी ई-आफिस के माध्यम से निपटारा होगा

👤
DD
👁 1402 व्यूज
📍 Bhopal
अब राजभवन से आने वाले पत्रों का भी ई-आफिस के माध्यम से निपटारा होगा
15 मई 2020। राजधानी में स्थित राजभवन सचिवालय से आने वाले पत्रों का भी मंत्रालय के विभागों द्वारा अब ई-आफिस के माध्यम से निपटारा होगा। यह कदम राज्यपाल लालजी टण्डन के आग्रह पर उठाया गया है।
यह किया था आग्रह :
राज्यपाल की ओर से उनके सचिव मनोहर दुबे ने राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग से आग्रह किया था कि राज्यपाल सचिवालय में प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन/शिकायत/अपील आदि आवश्यक कार्यवाही हेतु राज्यपाल के विशेष सहायक के माध्यम से अग्रेषित किया जाना है। इसलिये समस्त विभागाध्यक्षों/कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया जाये कि वे नियमित रुप से अपनी ई-आफिस आईडी पर राजभवन से प्राप्त प्रकरणों का नियमानुसार निपटारा करें। साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों को उनकी पदस्थापना सहित ई-आफिस से संबंधित आईडी को अद्यतन करवाया जाये।
राज्य सरकार ने यह जारी की हिदायत :
राजभवन से मिले उक्त निर्देश पर राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों एवं कार्यालयों के प्रमुखों को हिदायत जारी कर कहा कि राजभवन से प्राप्त निर्देश के अनुसार कार्यवाही की जाये यानि ई-आफिस सिस्टम द्वारा राजभवन के प्रकरणों का निपटारा किया जाये।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :