🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

आईएएस अधिकारियों की सीआर इकबाल सिंह बैंस नहीं एसआर मोहन्ती लिखेंगे...

👤
DD
👁 1186 व्यूज
📍 Bhopal
आईएएस अधिकारियों की सीआर इकबाल सिंह बैंस नहीं एसआर मोहन्ती लिखेंगे...
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किये नवीन निर्देश
3 जून 2020। मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव एसआर मोहंती की विदाई चुपचाप हो गई और ना ही उनका कहीं पुनर्वास ही हो पाया, मगर सामान्य प्रशासन विभाग के एक निर्देश ने उनकी पूछ परख बढ़ा दी है। सामान्य प्रशासन विभाग के ताजा निर्देश में यह कहा गया है कि अभी तैनात सभी आईएएस अधिकारियों की गोपनीय चरित्रावली एसआर मोहंती ही लिखेंगे इकबाल सिंह बैंस नहीं ।
वर्ष 2019-20 के लिये राज्य के आईएएस अधिकारियों की सीआर वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस नहीं बल्कि पिछले मुख्य सचिव एसआर मोहन्ती लिखेंगे। इस संबंध में राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी आईएएस अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं।
जारी हुये दो निर्देश :
इस संबंध में जीएडी ने दो निर्देश जारी किये हैं। पहले निर्देश में कहा गया है कि सीआर हेतु प्रतिवेदक / समीक्षक / स्वीकृतिकर्ता प्राधिकारी सेवानिवृ़त्ति / पदमुक्त होने की तिथि से एक माह आगे तक की अवधि तक मतांकन कर सकते हैं। तत्कालीन मुख्य सचिव एसआर मोहन्ती 31 मार्च 2020 को सेवानिवृत्त हुये हैं तथा वे नियमानुसार 30 अप्रैल 2020 तक ही मप्र संवर्ग के आईएएस अधिकारियों के वर्ष 2019-20 के पीएआर पर मतांकन कर सकते थे। यदि श्री मोहन्ती निर्धारित समयावधि में पीएआर यानि परफार्मेन्स अप्रैजल रिपोर्ट में मतांकन नहीं करते हैं तो नियमानुसार मतांकन का कार्य स्वत: आगे के मुख्य सचिव के पास पहुंच जायेगा।
जीएडी ने दूसरे निर्देश में कहा है कि पिछले मुख्य सचिव एसआर मोहन्ती को पीएआर में मतांकन करने की तिथि एक माह और बढ़ाकर 30 जून 2020 तक की गई थी। लेकिन अब इस समयावधि में 30 जून 2020 के बाद दो माह की और वृध्दि कर दी गई है। इसलिये तत्कालीन मुख्य सचिव एसआर मोहन्ती ही इस समयावधि में वर्ष 2019-20 हेतु आईएएस अधिकारियों के पीएआर में मतांकन करेंगे।
पिछली सरकार में बने थे मोहन्ती सीएस :
एसआर मोहन्ती पिछली कमलनाथ सरकार में मुख्य सचिव बने थे और सरकार के बदलाव की प्रक्रिया प्रारंभ होने पर उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 16 मार्च 2020 को हटा दिया था और एम गोपाल रेड्डी को नया मुख्य सचिव बना दिया था। 23 मार्च 2020 को शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने पर 24 मार्च 2020 को एम गोपाल रेड्डी को भी हटा दिया था और इकबाल सिंह बैंस को नया मुख्य सचिव बना दिया गया था। 31 मार्च 2020 को एसआर मोहन्ती रिटायर हो गये थे।



-डॉ. नवीन जोशी
Tags :