जायेगा कि उन्हें रोजगार मिला कि नहीं..?
19 जून 2020। मप्र सरकार अपने प्रवासी मजदूरों के रोजगार को लेकर अधिक चिंतित नजर आ रही हैं।राज्य में प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिला कि नहीं, यह जानकारी उनसे फोन करके पूछी जायेगी।
राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव ने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से रोजगार सेतु पर सर्वे किये गये प्रवासी मजदूरों के मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड बनाने तथा मनरेगा अंतर्गत कार्य उपलब्ध कराने और तत्संबंधी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने एवं पंजीकृत नियोजक/रोजगार प्रदायकर्ताओं द्वारा प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने के संबंध में कहा है कि रोजगार/नौकरी प्रदाय करने की नियोक्ता द्वारा पोर्टल पर इंद्राज की गई जानकारी की संबंधित नियोक्ता/रोजगार प्रदायकर्ता से एवं समस्त लाभान्वित प्रवासी मजदूरों से दूरभाष पर चर्चा कर जानकारी का शतप्रतिशत सत्यापन किया जाये।
अपर मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि रोजगार पोर्टल पर ऐसे प्रवासी श्रमिकों, जिन्हें मनरेगा का जॉब कार्ड प्रदाय नहीं किया गया है एवं ऐसे जॉम्ब कार्डधारी प्रवासी श्रमिक जिन्हें मनरेगा में रोजगार नहीं मिला है, उनकी जानकारी पोर्टल से डाउनलोड कर जॉब कार्ड नियमानुसार उपलब्ध कराये जायें तथा मनरेगा कार्यों में पात्रतानुसार रोजगार उपलब्ध करने की कार्यवाही की जाये और पोर्टल पर तदानुसार जानकारी आवश्यक रुप से इन्द्राज की जाये।
अपर मुख्य सचिव ने यह भी कहा है कि ऐसे प्रवासी श्रमिक जो संबल अथवा भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल के पोर्टल पर पंजीयन के लिये पात्र हैं, उन्हें विहित प्रक्रिया अपनाकर पदाभिहीत अधिकारी, ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा आधार अध्रिप्रमाणन (आधार आथेन्अिफिकेशन) कर पंजीयन किये जाने के कार्य को समय सीमा में करें।
- डॉ. नवीन जोशी
अब प्रवासी मजदूरों से फोन करके पूछा
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 913
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















