🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सिंगरौली एवं कटनी में गोल्ड माईन का हुआ आक्शन

👤
DD
👁 1119 व्यूज
📍 Bhopal
सिंगरौली एवं कटनी में गोल्ड माईन का हुआ आक्शन
सतना एवं धार में लाईमस्टोन एवं डिण्डौरी में बाक्साईट की खदानों की भी हुई नीलामी
29 जून 2020। शिवराज सरकार ने प्रदेश की आय एवं रोजगार बढ़ाने के लिये सिंगरौली एवं कटनी जिलों में गोल्ड माईन की नीलामी की है जबकि सतना एवं धार जिलों में लाईम स्टोन तथा डिण्डौरी जिले में बाक्साईट की खदानों की नीलामी की है। इस नीलामी से राज्य सरकार को 929 करोड़ 50 लाख रुपयों की आय होगी। इस संबंध में सभी चयनित कंपनियों को स्वीकृति पत्र जारी कर दिये गये हैं।
गोल्ड माईन :
सिंगरौली जिले के चकरिया गोल्ड माईन ब्लाक्स की नीलामी की गई है। यह करीमा नेचुरल रिसोर्सेज प्रा.लि. को दी गई है। इसी प्रकार कटनी जिले के इमलिया गोल्ड माईन ब्लाक्स की नीलामी में प्रोस्पेक्ट रिसोर्सेज प्रा. लि. को ठेका मिला है।
लाईम स्टोन माईन :
सतना जिले के बदरखां एवं धार जिले के कोस्तदाना में लाईम स्टोन ब्लाक्स की नीलामी की गई है जो क्रमश: डालमिया सीमेंट एवं वण्डर सीमेंट प्रा. लि. को मिली हैं।
बाक्साईट माईन :
डिण्डौरी जिले के बगरेहसानी में बाक्साईअ ब्लाक्स की नीलामी की गई है जो यश लाजिस्टिक प्रा. लि. को दी गई है।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि इमने राज्य की आय एवं रोजगार बढ़ाने के लिये पांच जिलों में मेजर मिनरल्स गोल्ड, लाईम स्टोन एवं बाक्साईट की खदानों की नीलामी की है। इसी माह के अंत तक सभी कंपनियों को पहली किश्त जमा करना होगी। बाद में उनसे दो किश्तें और ली जायेंगे। तीन साल का उन्हें विभिन्न अनुमतियां लेने के लिये दिया गया है। ये 50 साल के पट्टे पर दी गई हैं। सभी चयनित कंपनियों को स्वीकृति पत्र जारी कर दिये गये हैं। यह सभी कार्यवाही आनलाईन नीलामी के जरिये की गई है।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :