🔴 TRENDING NOW!
डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय? नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन

सिंचाई योजना की पुस्तक को चुनाव प्रचार जरिया बनाएंगे

👤
DD
👁 1388 व्यूज
📍 Bhopal
सिंचाई योजना की पुस्तक को चुनाव प्रचार जरिया बनाएंगे
उपचुनाव वाले 24 विधानसभा क्षेत्रों की जानकारी मंगाई
2 जूलाई 2020। मध्यप्रदेश में उपचुनाव की आहट के बीच राज्य सरकार ने अपनी सिंचाई योजनाओं का एक दस्तावेज़ तैयार करना शुरू कर दिया है, जिसको प्रचार का हथियार बनाया जाएगा।
राज्य की भाजपा सरकार ने उपचुनाव वाले 24 विधानसभा क्षेत्रों की सिंचाई योजनाओं की जानकारी जल संसाधन विभाग से बुलवा ली हैं। इन क्षेत्रों की जानकारी के आधार पर इन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया जायेगा।
पुस्तक के रुप में प्रकाशित होगी जानकारी :
ज्ञातव्य है कि सिंधिया समर्थक 18 विधायकों, तीन दिग्विजय सिंह समर्थक, एक निर्गुट कांग्रेस विधायक के इस्तीफे तथा दो दिवंगतों विधायक-इस प्रकार 15 जिलों की कुल 24 सीटें इस समय खाली हैं। इन पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। ये उपचुनाव वर्तमान भाजपा सरकार का भविष्य तय करेंगी तथा विपक्ष की कांग्रेस पार्टी के पास पुन: सत्ता में आने का अवसर भी है।
ये 24 रिक्त सीटें हैं : मुरैना जिले की जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी एवं अम्बाह, भिण्ड जिले की मेहगांव एवं गोहद (एससी), ग्वालियर जिले की ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व एवं डबरा (एससी), दतिया जिले की भाण्डेर (एससी), शिवपुरी जिले की करेरा (एससी) एवं पोहरी, गुना जिले की बम्हौरी, अशोकनगर जिले की अशोकनगर (एससी) एवं मुंगावली, सागर जिले की सुरखी, अनूपपुर जिले की अनूपपुर (एसटी), रायसेन जिले की सांची (एससी), आगर मालवा जिले की आगर (एससी), देवास जिले की हाटपिपल्या, धार जिले की बदनावर, इंदौर जिले की सांवेर (एससी) तथा मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा सीट। इन सभी सीटों की प्रचलित एवं भावी सिंचाई योजनाओं की लाभान्वित किसानों सहित जानकारी मंगाई गई हैं जोकि अपडेट होंगी।
जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता ने श्रीकांत दाण्डेकर ने अपने विभाग के छह मुख्य अभियंताओं धसान केन कछार सागर, गंगा कछार रीवा, नर्मदा ताप्ती कछार इंदौर, चम्बल बेतवा कछार भोपाल, राजघाट नहर परियोजना दतिया, यमुना कछार ग्वालियर तथा परियोजना संचालक एमकेपीएमयू राजगढ़ से यह जानकारी तत्काल ई-मेल पर मंगाई हैं।विभागीय अधिकारी ने बताया कि राज्य शासन ने 24 विधानसभा क्षेत्रों की सिंचाई योजनाओं की जानकारियां तत्काल मंगवाई हैं। इन्हें विधानसभावार एक पुस्तक के रुप में प्रकाशित किया जायेगा।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :