🔴 TRENDING NOW!
गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय?

2358 करोड़ की सांवेर उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना को मंजूरी

👤
DD
👁 1471 व्यूज
📍 Bhopal
2358 करोड़ की सांवेर उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना को मंजूरी
272 ग्रामों की 80 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी
औद्योगिक एवं पेयजल के लिए भी जल उपलब्ध होगा

4 जुलाई 2020। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित बैठक में 2358.75 करोड़ की सांवेर उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंचाई परियोजना की आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए परियोजना के कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। बैठक में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि सांवेर उद्वहन माईक्रो सिंचाई परियोजना से इंदौर जिले के 182 ग्रामों की 65 हजार हेक्टेयर, खरगोन जिले के 80 ग्रामों की 13 हजार हेक्टेयर और उज्जैन जिले के 10 ग्रामों की 2 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

इसके लिये ओंकारेश्वर जलाशय से जल उद्वहन लाभान्वित होने वाले ग्रामों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दबाव युक्त पाईप्ड नहर प्रणाली बनाई जाएगी। परियोजना के लिए कुल 31 क्यूमेक जल उद्वहन किया जाएगा, जिसमें 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के अतिरिक्त 1.50 क्यूमेक पेयजल के लिए तथा 1.50 क्यूमेक जल औद्योगिक उपयोग के लिए प्रावधानित है। परियोजना में कुल 0.285 एमएएफ जल का उपयोग होगा।
Tags :