🔴 TRENDING NOW!
नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती?

82 हजार 666 दिव्यांग पेंशनरों का नहीं हुआ सत्यापन

👤
DD
👁 1060 व्यूज
📍 Bhopal
82 हजार 666 दिव्यांग पेंशनरों का नहीं हुआ सत्यापन
8 जुलाई 2020। प्रदेश में दिव्यांग पेंशनरों का सत्यापन धीमी गति से चल रहा है। 20 जून 2020 तक सभी ऐसे पेंशनरों का सत्यापन करने के निर्देश दिये गये थे परन्तु 1 जून 2020 से 23 जून 2020 तक मात्र 35001 दिव्यांग पेंशनरों का ही सत्यापन किया गया तथा 82 हजार 666 पेंशनरों का सत्यापन अभी भी लंबित है।
राज्य की सामाजिक न्याय आयुक्त रेनू तिवारी ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिख कर आगामी 15 जुलाई 2020 तक शेष रह गये सभी दिव्यांग पेंशनरों का सत्यापन करने के निर्देश दिये हैं। पत्र में उन्होंने कहा है कि दतिया जिले ने निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत दिव्यांगजन पेंशन हितग्राहियों का सत्यापन कर लिया है। इसके लिये जिला दतिया के अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। अन्य जिले भी दतिया का अनुसरण करें। इसके लिये जनपद पंचायत/नगरीय निकायों को निर्देश दिये जायें तथा ये लोग स्पर्श पोर्टल पर यह सत्यान पूर्ण करें जिससे केवल पात्र दिव्यांग व्यक्ति को ही दिव्यांग पेंशन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
इन जिलों में यह रही सत्यापन की स्थिति :
जबलपुर में 248, सिंगरौली में 1124, छतरपुर में 1729, छिन्दवाड़ा में 1829 तथा सतना में 4739 दिव्यांग पेंशनरों का सत्यापन नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में 2706 तथा भोपाल में 1879 हितग्राहियों का सत्यापन नहीं हो सका है।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :