🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मैं ईवीएम हूं ....किताब बांटकर निर्वाचन आयोग देगा निष्पक्ष होने का संदेश....

👤
DD
👁 1530 व्यूज
📍 Bhopal
मैं ईवीएम हूं ....किताब बांटकर  निर्वाचन आयोग देगा निष्पक्ष होने का संदेश....
मतदाताओं को जागरुक करने
सात पुस्तकें वितरित की जायेंगी

26 अगस्त 2020। मध्यप्रदेश में आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में अधिक मतदान हो इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कमर कस ली है ।आयोग ने सात ऐसी पुस्तकों का प्रकाशन किया है जो मतदाताओं को जागरूक करने और अधिक से अधिक वोट करने के लिए प्रेरित करेंगी। इसमें एक पुस्तक है जिसका नाम है मैं ईवीएम हूं .... यह पुस्तक ईवीएम मशीन की निष्पक्षता को परिभाषित करती है और आयोग की नीयत भी बताती हैं। ऐसी लगभग 7 पुस्तकें ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं और मतदाताओं में भी वितरित होगी ।कलेक्टरों को भेज कर अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने अभियान अभी से छेड़ दिया है।
प्रदेश में त्रिस्तरीय नगरीय एवं पंचायत चुनाव कराने वाले राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को जागरुक करने के लिये सात पुस्तकों को प्रकाशन किया है तथा अब इन्हें वितरित किया जायेगा।
आयोग ने सभी जिला कलेक्टरों से इस संबंध में कहा है कि आयोग ने सात पुस्तकों यथा फ्रेमवर्क आफ एंगेजमेंट-सेंस (मतदाता जागरुकता अभियान), मैं ईवीएम हूं, सब जाने पंचायत चुनाव, मैं मतदाता हूं/नगरीय निकाय, मैं अभ्यर्थी हूं/नगरीय निकाय, मैं पंचायत चुनाव का उम्मीदवार हूं तथा मैं पंचायत चुनाव का वोटर हूं- पुस्तकें प्रकाशित की हैं।
आयोग ने आगे कहा है कि सभी जिलों को आवश्यक्तानुसार उपरोक्त पुस्तिकायें प्रदाय कर दी गई हैं। ये पुस्तकें आयोग की वेबसाईट पर भी उपलब्ध हैं। मतदाता जागरुकता हेतु इन पुस्तिकाओं का संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गैर सरकारी संगठनों, मीडिया आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार हेतु उपयोग किया जाये। इसलिये इन पुस्तकों का संबंधितों को वितरण कराया जाये।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :