🔴 TRENDING NOW!
सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी श्वेत क्रांति 2.0: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ, आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है

पन्ना के सिरस्वाहा तालाब निर्माण में घोटाला..

👤
DD
👁 1718 व्यूज
📍 Bhopal
पन्ना के सिरस्वाहा तालाब निर्माण में घोटाला..
कार्यपालन यंत्री और एसडीओ को जारी हुआ जोटिस

1 नवंबर 2020। पन्ना जिले के अंतर्गत सिरस्वाहा तालाब निर्माण में घोटाला सामने आने पर राज्य सरकार ने जल संसाधन विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी किया है। इस निर्माण में घोटाले की रिपोर्ट जल संसाधन मंडल छतरपुर के अधीक्षण यंत्री ने दी थी।
यह नोटिस पन्ना के तत्कालीन कार्यपालन यंत्री एके जैन एवं एसडीओ सरोज सिंह को जारी किया गया है तथा उनसे पन्द्रह दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है। जैन इस समय खण्डवा में तथा सिंह दमोह में पदस्थ हैं।
इन आरोपों पर जारी हुआ नोटिस :
दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने निर्माण कार्य में स्वीकृत फ्लशबार टाइप वेस्टवियर निर्माण के स्थान पर बिना स्वीकृत ड्राईंग के ओगी फाल का निर्माण कराया। मूल प्रशासकीय स्वीकृति में 415 मीटर लम्बाई के फ्लशबार का प्रावधान था किन्तु 350 मीटर लंबाई का ओगी फाल का निर्माण किया गया। इससे लागत में 24 करोड़ 90 लाख 79 हजार रुपयों की वृध्दि हुई एवं शासन को अतिरिक्त वित्तीय हानि वहन करनी पड़ी।
इसी प्रकार, प्रशासकीय स्वीकृति में 1947 मीटर लंबाई के बांध निर्माण का प्रावधान था, परन्तु सक्षम अधिकारी की स्वीकृति बिना बांध के एलाईंटमेंट में परिवर्तन कर 3120 मीटर लम्बाई का बांध का निर्माण कराया गया, जिससे बांध की लंबाई में 1173 मीटर की वृध्दि हुई और लागत में अनावश्यक वृध्दि हुई। दोनों अधिकारियों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने बांध के निर्माण में सी-मेसोनरी मद के अन्तर्गत उपलब्ध 1 करोड़ 40 लाख 15 हजार रुपयों एवं एल-अर्थवर्क मद के अंतर्गत उपलब्ध 9 करोड़ 25 लाख 56 हजार रुपयों के विरुध्द सी-मेसोनरी मद में 10 करोड़ 89 लाख 49 हजार रुपये एवं एल-अर्थवर्क मद में 18 करोड़ 62 लाख 71 हजार रुपये खर्च कराये।



- डॉ. नवीन जोशी/PNI
Tags :