🔴 TRENDING NOW!
एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी श्वेत क्रांति 2.0: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ, आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ

प्रदेश में सोसायटी रजिस्ट्रीकरण की फीस बढ़ी

👤
DD
👁 1453 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश में सोसायटी रजिस्ट्रीकरण की फीस बढ़ी
13 दिसंबर 2020। शिवराज सरकार ने प्रदेश में सोसायटी रजिस्ट्रीकरण की फीस में पांच साल बाद वृध्दि कर दी है। यह रजिस्ट्रीकरण औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन विभाग के अंतर्गत कार्यरत रजिस्ट्रार फम्र्स एण्ड सोसायटीज द्वारा ऑनलाईन किया जाता है।
नये प्रावधान के तहत, अब सोसायटी का रजिस्ट्रेशन सामान्य रुप से कराने पर 3 हजार रुपये के स्थान पर 5 हजार रुपये तथा तत्काल कराने पर 5 हजार रुपये के स्थान पर 8 हजार रुपये शुल्क के रुप में लगेगा। इसी प्रकार, महिला मंडल/युवक मंडल का रजिस्ट्रेशन सामान्य रुप से कराने पर एक हजार रुपये के स्थान पर 2 हजार रुपये एवं तत्काल कराने पर 2 हजार रुपये के स्थान पर 3 हजार रुपये फीस के रुप में होगा।
वर्ष 2015 में तीन साल के लिये नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचित अवैध कालोनियों की रहवासी समितियों के रजिस्ट्रीकरण का प्रावधान किया गया था तथा इसमें कोई शुल्क न लिये जाने का प्रावधान था। परन्तु अब उच्च न्यायालय के आदेश से अवैध कालोनियों को वैध करने का प्रावधान का प्रावधान कर दिया गया है, इसलिये रजिस्ट्रार फम्र्स एण्ड सोसायटी में भी अब ऐसी रहवासी समितियों के रजिस्ट्रेशन का प्रावधान खत्म कर दिया गया है।
इसके अलावा, अब किसी रजिस्टर्ड सोसायटी के विलेखों में संशोधन के लिये फीस 1 हजार रुपये के स्थान पर 2 हजार रुपये ली जायेगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में करीब डेढ़ लाख सोसायटीज रजिस्टर्ड हैं। वर्तमान में सोसायटीज के रजिस्ट्रेशन के लिये ऑनलाईन व्यवस्था है।
Tags :