🔴 TRENDING NOW!
सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी श्वेत क्रांति 2.0: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ, आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है

अपना ही सर्वसम्मति से पारित संकल्प नहीं माना विधायकों ने

👤
DD
👁 1474 व्यूज
📍 Bhopal
अपना ही सर्वसम्मति से पारित संकल्प नहीं माना विधायकों ने
दो साल में सिर्फ आठ विधायकों ने ही अपना सम्पत्ति विवरण दिया
21 जून 2021। प्रदेश के पक्ष एवं विपक्ष के ही विधायक अपना सर्वसम्मति से पारित संकल्प नहीं मानते हैं और दो साल में सिर्फ आठ विधायकों ने ही अपना सालाना सम्पत्ति विवरण विधानसभा के पटल पर रखा है।
पिछली कमलनाथ सरकार के समय तत्कालीन संसदीय कार्य मंत्री डा. गोविन्द सिंह ने 18 दिसम्बर 2019 को विधानसभा में शासकीय संकल्प रखा था कि प्रत्यक विधायक हर साल 31 मार्च की स्थिति में 30 जून तक अपना सालाना सम्पत्ति विवरण सदन के पटल पर रखेंगे और इस सम्पत्ति विवरण को विधानसभा की वेबसाईट पर प्रदर्शित किया जायेगा। इस संकल्प को प्रमुख विपक्ष दल भाजपा की सहमति से सर्वसम्मति से पारित किया गया था। संकल्प पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने तो यहां तक कह दिया था कि हर साल सम्पत्ति विवरण पेश करने के लिये सरकार संकल्प न लाकर कानूनी प्रावधान कर दे। परन्तु उस समय डा. गोविन्द सिंह ने यह कहकर इसे नकार दिया था कि अन्य राज्यों में भी संकल्प ही है।
ये विधायक दे चुके हैं सम्पत्ति विवरण :
दो साल में अब तक कुल आठ विधायक ही अपना सम्पत्ति विवरण विधनसभा के पटल पर रख सके हैं तथा शेष ने कोई रुचि नहीं ली। इनमें शामिल हैं : डा. गोविन्द सिंह, शैलेन्द्र जैन, संजय यादव, डा. प्रभुराम चौधरी, रामपाल सिंह, शिवराज सिंह चौहान, ग्यारसी लाल रावत तथा चेतन्य काश्यप। अब आगामी 30 जून के पहले 31 मार्च 2021 की स्थिति में सालाना सम्पत्ति विवरण पेश करने का अवसर जा चुका है।





- डॉ. नवीन जोशी
Tags :